{"_id":"629672698b5453207b751815","slug":"massive-fire-in-plastic-pipe-manufacturing-factory-noida-news-noi6516816162","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक पाइप बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक पाइप बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग
विज्ञापन
सेक्टर 7 स्थित प्लास्टिक बनाने की फैक्ट्री में लगी आग बुझाता अग्निशमन दल ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। सेक्टर-7 स्थित प्लास्टिक पाइप बनाने वाली एक फैक्ट्री में मंगलवार तड़के भीषण आग लग गई। इससे लाखों का माल जल कर राख हो गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। पांच दमकल वाहनों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हादसे के वक्त फैक्ट्री में कर्मचारी नहीं थे। अग्निशमन विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तड़के चार बजे के करीब सेक्टर-7 के ई-98 स्थित प्लास्टिक मोल्डिंग बनाने वाली फैक्ट्री ए वन इंडस्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में प्लास्टिक सहित अन्य ज्वलनशील पदार्थ रखे होने के कारण आग तेजी से चारों तरफ फैल गई। सूचना मिलते फेज वन फायर स्टेशन से तीन व अन्य स्टेशनों से दो दमकल वाहन मौके पर भेजे गए। आग से फैक्ट्री के भूतल में रखा सामान जल गया।
धुएं से लोग हुए परेशान
प्लास्टिक सामग्री व अन्य ज्वलनशील पदार्थों में आग लगने से धुएं का गुबार निकलने लगा। इससे अग्निशमन कर्मचारियों समेत आसपास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई। बाद में जब आग पर काबू पा लिया गया तो लोगों ने राहत मिली। घटनास्थल के आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और वीडियो बनाने में जुटे रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाया।
नहीं थे आग बुझाने के इंतजाम
फैक्ट्री में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। जांच में पता चला है कि फैक्ट्री संचालक ने न तो अग्निशमन विभाग से फायर एनओसी ले रखी है और न ही अग्निशमन उपकरण थे। विगत दिनों निठारी के मार्केट कॉंम्पलेक्स में आग लग गई थी, वहां भी एनओसी व फायर उपकरण नहीं थे।