फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mass memorial singing on completion of 150 years of

Noida News: वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर सामूहिक स्मृति गायन

Fri, 07 Nov 2025 09:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 09:05 PM IST
विज्ञापन
Mass memorial singing on completion of 150 years of
नई दिल्ली। वंदे मातरम के गायन के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश भाजपा के कार्यालय में शुक्रवार को सामूहिक स्मृति गायन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सचदेवा ने कहा कि वंदे मातरम का पहली बार सात नवम्बर 1875 को गायन हुआ था और 24 जनवरी 1950 को इसे राष्ट्रीय गीत का दर्जा मिला। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम का गायन हमें सकारात्मक ऊर्जा देता है और इसी भावना से भाजपा के हर कार्यक्रम की शुरुआत इसके सामूहिक गान से होती है। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा की सह प्रभारी डा. अल्का गुर्जर, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद एवं प्रदेश महामंत्री योगेन्द्र चांदोलिया, सांसद एवं प्रदेश मंत्री बांसुरी स्वराज, उपाध्यक्ष एवं विधायक गजेन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग और कार्यालय मंत्री बृजेश राय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed