{"_id":"6022f0988ebc3e270f08b61f","slug":"masked-crooks-enter-company-killing-guard-noida-news-noi56476657","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी में घुसे नकाबपोश बदमाश ने गार्ड की गोली मारकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी में घुसे नकाबपोश बदमाश ने गार्ड की गोली मारकर की हत्या
विज्ञापन
मृतक गार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। सेक्टर-2 स्थित सी-97 में ब्रिंक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कैश सिक्योरिटी एंड लॉजिस्टिक कंपनी में मंगलवार तड़के नकाबपोश बदमाश ने सिक्योरिटी गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान दूसरे सिक्योरिटी गार्ड ने बीचबचाव नहीं किया और केवल हवा में गोली चलाता रहा। आशंका है कि नकाबपोश बदमाश चोरी या लूट करने कंपनी में दाखिल हुआ था। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि कंपनी में विभिन्न बैंकों का कैश रखा जाता है। यहां से कैश सुरक्षित तरीके से बैंक तक पहुंचाने का काम होता है। मंगलवार तड़के कंपनी के बाहर बने कंट्रोल रूम में दो हथियारबंद सिक्योरिटी गार्ड रविंद्र और उत्तम तैनात थे। तड़के करीब 4:22 बजे एक नकाबपोश बदमाश दीवार फांदकर कंपनी में दाखिल हुआ, तभी उत्तम बदमाश के पास पहुंचा और उसे पकड़ लिया। बदमाश और गार्ड में हाथापाई होने लगी। बदमाश ने किसी प्रकार खुद को छुड़ाया और भागते वक्त उत्तम के सीने में गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
दूसरा गार्ड दिखाता बहादुरी तो पकड़ा जाता बदमाश
गार्ड रविंद्र बहादुरी दिखाता तो नकाबपोश बदमाश पकड़ा जा सकता था। पुलिस की जांच में पता चला है कि कंपनी में केवल एक ही बदमाश घुसा था। अगर रविंद्र थोड़ी सी बहादुरी दिखाता तो दोनों गार्ड बदमाश को पकड़ सकते थे। साथ ही, उत्तम की जान बचाई जा सकती थी। पुलिस रविंद्र की भूमिका की जांच में जुटी हुई है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
5 लेयर की है कंपनी में सुरक्षा
कंपनी यूनाइटेड किंगडम की है और सेक्टर-2 में इसका बड़ा सेंटर है। इस कंपनी में रखे कैश तक पहुंचने का काम बहुत ही मुश्किल है और इसके लिए 5 लेयर की अलग-अलग तरह की सिक्योरिटी है। कंपनी में कंट्रोल रूम बना है और पांच तरह के अलग-अलग दरवाजे और इलेक्ट्रानिक उपकरण लगे हुए हैं।
करीब 2 मिनट तक हुई हाथापाई
पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज उस स्थान की मिली है जहां बदमाश को उत्तम पकड़ने का प्रयास कर रहा है। इसमें दिखा है कि उत्तम ने पीछे से बदमाश को पकड़ा तो दोनों में करीब 2 मिनट तक हाथापाई हुई। इस दौरान बदमाश ने उत्तम पर कुछ स्प्रे भी किया। इसके बाद दूसरा गार्ड रविंद्र दिखाई पड़ा, लेकिन उसने उत्तम की मदद नहीं की। केवल हवा में ही गोली चलाता रहा।
कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है। तीन टीमें जांच में लगी हुई हैं। पुलिस जल्द ही बदमाश को गिरफ्तार कर लेगी। - रणविजय सिंह, एडीसीपी, नोएडा