फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   married woman to death for not giving 5 lakh and a car in dowry In Dankaur

एक और निक्की जैसा हत्याकांड: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, दो साल पहले हुई थी आमिर से शादी; सास और देवर गायब

Mon, 25 Aug 2025 10:18 AM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर
संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 25 Aug 2025 10:18 AM IST
सार

नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के बदौली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सन्नो नाम की एक विवाहिता की कथित तौर पर दहेज के लिए हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
married woman to death for not giving 5 lakh and a car in dowry In Dankaur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दहेज में 5 लाख रुपये और कार नहीं देने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने पति आमिर उर्फ कपिल, जेठ अर्जुन, सास जन्नत, देवर सुंदर, शाहरुख, आबिद और रेनू उर्फ लाली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन

आरोप है कि ससुराल पक्ष शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे थे। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र बदौली गांव निवासी शाहरुख ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उन्होंने करीब सवा दो वर्ष पहले अपनी बहन सन्नो और शबनम की शादी दनकौर कोतवाली के मकनपुर बांगर गांव निवासी आमिर उर्फ कपिल और आबिद के साथ की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। उसके बावजूद भी बहन के ससुराल वाले खुश नहीं थे। शादी के बाद से ही दोनों बहनों के साथ ससुराल वाले मारपीट करते थे। आरोप है कि शुक्रवार की देर रात सन्नो की दहेज की खातिर पति आमिर और अन्य ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दी। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित पक्ष ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को बुलाया। 

विज्ञापन

 दम घुटने से हुई मौत 
 पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाहिता की मौत दम घुटने से हुई है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार कर  लिया जाएगा। आरोप है कि महिला के पति का अन्य महिला से अवैध संबंध है। विरोध करने पर भी आरोपी मारपीट करता था।

ये भी पढ़ें: Nikki Murder Case: घटना के समय पति-ससुर थे बाहर, कंचन ने वीडियो बना दुनिया को दिखाया आधा सच; नए Video में दावा


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed