फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nikki Murder Case: घटना के समय पति-ससुर थे बाहर, कंचन ने वीडियो बना दुनिया को दिखाया आधा सच; नए Video में दावा

Mon, 25 Aug 2025 01:45 PM IST
शाहरुख खान मोहम्मद बिलाल, संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा
मोहम्मद बिलाल, संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 25 Aug 2025 01:45 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में सामने आए नए वीडियो से नया मोड़ आ गया है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दावा किया गया है कि निक्की के जलने के वक्त पति विपिन और ससुर घर के बाहर थे। निक्की की बहन कंचन ने घटना का वीडियो बनाकर दुनिया को आधा सच दिखाया था। आरोपी के परिजन का दावा है कि निक्की ने खुद आग लगाई थी।

विज्ञापन
Nikki murder case New twist Husband Vipin and father-in-law outside house when Nikki was burnt Greater Noida
Nikki murder case - फोटो : अमर उजाला
गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में पत्नी की जलाकर हत्या करने के मामले में मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी पति विपिन भाटी का एक वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दावा किया जा रहा है कि घटना के वक्त विपिन और उसके पिता घर के बाहर थे। 


ऐसे में जो आदमी घर के बाहर थे। वह कैसे आग लगा सकते हैं? सोशल मीडिया पर वायरल 59 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि विपिन के घर के पास एक सफेद रंग की कार खड़ी है। उसके पास दावा किया जा रहा कि विपिन और उसके पिता मौजूद हैं । 
Nikki murder case New twist Husband Vipin and father-in-law outside house when Nikki was burnt Greater Noida
Nikki murder case - फोटो : अमर उजाला
'विपिन के परिवार का काम अच्छा चलता है'
इस वीडियो की पुष्टि खानपुर गांव में रहने वाले सोनू भाटी ने भी की है। उन्होंने  बताया कि गांव में रहने वाले एक दोस्त का विपिन मौसी का लड़का है। इस कारण विपिन दूर के रिश्ते में उनका भतीजा लगा। विपिन के परिवार का काम अच्छा चलता है। 




 
Nikki murder case New twist Husband Vipin and father-in-law outside house when Nikki was burnt Greater Noida
मृतक निक्की के पति का घर, यहां ताला लगा है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'पिता के साथ दुकान पर बैठता है विपिन'
परिवार की खेती के साथ ही बड़ी किराना की दुकान है। विपिन का बड़ा भाई रोहित एक कंपनी में कार चलवाता है। विपिन अपने पिता के साथ दुकान पर बैठता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nikki murder case New twist Husband Vipin and father-in-law outside house when Nikki was burnt Greater Noida
पति के साथ निक्की की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोनू भाटी का दावा है कि पूरी लड़ाई बुटीक खुलवाने को लेकर है। मां दया और विपिन के निक्की से मारपीट की जो वीडियो वायरल हो रही है, वो पिछले साल नवंबर की हैं। इसके बाद समझौते को लेकर पंचायत भी हुई थी। बुटीक बंद हो गया था। 
विज्ञापन
Nikki murder case New twist Husband Vipin and father-in-law outside house when Nikki was burnt Greater Noida
पत्नी की पिटाई करता पति - फोटो : अमर उजाला
पुरानी वीडियो एडिट कर इंस्टाग्राम पर डाली
दावा है कि मारपीट की पुरानी वीडियो एडिट कर इस बार इंस्टाग्राम पर डाली गई है। इस बार भी बुटिक खुलवाने को लेकर ही निक्की और कंचन ने योजना बनाई थी। निक्की ने खुद ही अपने ऊपर थिनर डाला था। घटना के वक्त विपिन और उसका पिता घर के बाहर नीचे थे। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed