{"_id":"69b1867179ca5b34950d71ab","slug":"married-woman-beaten-for-dowry-then-thrown-out-of-the-house-case-filed-against-five-noida-news-c-491-1-gnd1001-4818-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, फिर घर से निकाला, पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, फिर घर से निकाला, पांच पर केस
विज्ञापन
- हरियाणा के पलवल में चार साल पहले हुई थी विवाहिता की शादी
- बाइक और एक लाख रुपये नकद मांग रहे थे ससुराल के लोग
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। यमुना सिटी के जेवर में दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकालने के मामले में पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया है। महिला ने आरोप लगाया है कि पति समेत ससुराल के अन्य लोगों ने पहले उसके साथ मारपीट की, उसके बाद उसे बच्चे के साथ घर से बाहर निकाल दिया। साथ ही पति ने दूसरी शादी भी कर ली है।
खलीपान कस्बा निवासी मनीषा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि दो दिसंबर 2021 को उनकी शादी हरियाणा के पलवल निवासी राहुल से हुई थी। तब पिता ने आठ लाख रुपये खर्च किये थे। लेकिन ससुराल के लोग इससे खुश नहीं थे। वे एक लाख रुपये नकद और पल्सर बाइक की मांंग करने लगे। इसके लिए आए दिन उनसे मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। महिला ने बताया कि जब एक बार उनके पिता ससुराल वालों से बातचीत करने आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। महिला ने बताया कि आठ फरवरी को ससुराल के लोगों ने उससे मारपीट की। इसके बाद उसे और उसके दो साल के बेटे को जेवर आकर छोड़ गए। तब से वह अपने मायके में ही रह रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
दूसरी महिला के साथ रह रहा है पति
महिला ने बताया कि ससुराल से निकाले जाने के बाद भी वह अपने मायके में इस उम्मीद से रह रही थी कि ससुराल वाले उसे अपने साथ लेकर जाएंगे। लेकिन अब पता चला है कि पति ने दूसरी शादी कर ली है। और कन्नौज के आसपास परिवार से अलग होकर रह रहा है। उसने दूसरी शादी में ससुराल की मिलीभगत का भी आरोप लगाया। उधर, महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति राहुल, ससुर सर्वेश, सास राजबाला, ननद कोमल और नंदोई संतोष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।