फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Married woman beaten and thrown out of the house for dowry

Noida News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Wed, 29 Oct 2025 10:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
Married woman beaten and thrown out of the house for dowry
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। थाना क्षेत्र के नया गांव में विवाहिता दुर्गा ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता दुर्गा ने तहरीर में बताया कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग उससे दहेज की मांग करते आ रहे हैं। मांग पूरी नहीं होने पर आरोपी उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। आरोप है कि आरोपियों ने कई बार उसे पीटकर घायल भी किया है लेकिन उसने पारिवारिक मान-सम्मान के कारण चुप्पी साधे रखी। पीड़िता ने बताया कि बुधवार की सुबह उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उस पर मायके से दहेज लाने की मांग की। विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। घायल अवस्था में सरधना थाने पहुंची पीड़िता को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed