फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Married woman beaten and thrown out of the house for dowry

दिल्ली के ध्यानार्थ : दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

Sat, 09 Aug 2025 08:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 08:27 PM IST
विज्ञापन
Married woman beaten and thrown out of the house for dowry
दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
विज्ञापन

दनकौर कोतवाली क्षेत्र के दलेलगढ़ गांव की रहने वाली है पीड़िता
पति समेत सात के खिलाफ दर्ज कराया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। कोतवाली क्षेत्र के दलेलगढ़ गांव निवासी विवाहिता ने दिल्ली निवासी अपने पति समेत सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया।

पुलिस से शिकायत की लेकिन मदद नहीं मिली। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़िता दीपिका ने शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया है कि फरवरी 2024 को उसकी शादी दिल्ली के शाहदरा कृष्णा नगर निवासी दीपक के साथ हुई थी। पिता ने शादी में 35 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद जुलाई 2024 को पति और ससुर संतकुमार ने पीड़िता के पिता से 15 लाख रुपये घर खरीदने के लिए मांगे। पिता ने साढ़े 12 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद भी अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति मारपीट करने लगा। कुछ दिन बाद पीड़िता के पिता की भी मौत हो गई। पति भी नौकरी के बहाने से बंगलूरू चला गया। उसके बाद देवर मोहित व हर्ष, सास सुनीता, ससुर संतकुमार, जेठ विजय, जेठानी संगीता ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मायके आकर परिजनों को आपबीती बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed