फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Married beaten up for not fulfilling dowry demand, in-laws also evicted from home, case filed against 7 people

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट, ससुराल वालों ने घर से भी निकाला, 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 16 Oct 2021 09:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
Married beaten up for not fulfilling dowry demand, in-laws also evicted from home, case filed against 7 people
तावडू। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता के ब्यान पर ससुराल पक्ष के 7 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

नगर स्थित वार्ड नंबर-15 निवासी पीड़िता ज्योति ने बताया कि हिंदू रीति रिवाज से उसकी शादी 6 फरवरी 2013 को नेमीचंद निवासी नया गांव तहसील राजगढ़ जिला अलवर के साथ हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने काफी दान दहेज दिया था। लेकिन, शादी में मिले दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे और कुछ दिनों बाद ही दहेज में एक कार व पांच लाख नकदी की मांग करने लगे। इस पर उसने असमर्थता जताई तो ससुरालियों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी उसने परिजनों को दी तो उन्होंने ससुरालियों को कई बार समझाया। लेकिन, आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। पीड़िता ने बताया कि अपने घर बसने की नीयत से वह ससुराल पक्ष के लोगों के जुल्मों को सहती रही। लेकिन, ससुराल वाले उसे शारीरिक व मानसिक यातनाएं देते रहे। पुलिस ने पीड़िता के ब्यान पर पति नेमीचंद , ससुर देवी साहय, सास शांति, जेठानी उर्मिला व पारिवारिक रिशतेदार सुंदर लाल सहित 7 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed