{"_id":"699f006bb6539f767e026670","slug":"march-like-heat-in-february-increases-wheat-farmers-worries-noida-news-c-491-1-gnd1001-4438-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फरवरी में मार्च जैसी गर्मी, गेहूं किसानों की चिंता बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फरवरी में मार्च जैसी गर्मी, गेहूं किसानों की चिंता बढ़ी
विज्ञापन
फोटो...
-दिन में तेज धूप और रात में पारा गिरने से किसान परेशान
रबूपुरा (संवाद)। फरवरी में इन दिनों मार्च जैसी गर्मी पड़ने लगी है। जहां दिन में तेज धूप निकल रही है, वहीं रात में तापमान गिर जाता है। इससे गेहूं किसानों को चिंता सताने लगी है। गेहूं की फसल को तैयार होने के लिए संतुलित मौसम की जरूरत होती है मगर समय से पहले पड़ रही तेज धूप से फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है।
रबूपरा में सैकड़ों एकड़ में किसान गेहूं की फसल उगाते हैं। बीते दिनों हुई हल्की बारिश से मौसम बदला था और किसानों ने राहत की सांस ली थी। इसके बाद फिर तेज धूप होने लगी और किसान परेशान हो रहे हैं। क्योंकि तेज धूप और गर्मी के कारण फसलों का उत्पादन तो घटता ही है, साथ ही गुणवत्ता में भी कमी आती है।
-- -- -
ये बोले किसान
फसल में बाली निकल रही है। तापमान बढ़ने पर दाने भी हल्के और छोटे हो सकते हैं। मौसम में हुए बदलाव ने चिंता अधिक बढ़ा दी है - मंजीत सिंह, गांव आछेपुर
गेहूं की अच्छी फसल के लिए ओस और धूप सबसे अनुकूल होती है। लेकिन इस बार फसल को धूप तो मिली मगर ओस नहीं। - ओमान सिंह, गांव म्याना
गर्मी बढ़ने से फसल के समय से पहले पकने की आशंका रहती है। इससे दाने हल्के पड़ जाते हैं और फसल की गुणवत्ता घट जाती है। - अशोक भाटी, गांव सिरोली बांगर