फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Many societies do not have urea, farmers are wandering

Noida News: कई समितियाें पर यूरिया नहीं, भटक रहे किसान

Mon, 17 Nov 2025 12:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Many societies do not have urea, farmers are wandering
कन्नौज। रबी सीजन में बोई गई फसल के लिए किसानों को यूरिया की आवश्यकता है। जिले की कई समितियों पर यूरिया नहीं है। खाद के लिए किसान भटक रहे हैं। साधन सहकारी समिति जलालाबाद में किसानों को यूरिया नहीं मिल पा रही है। इस समिति के तहत 20 गांव के किसानों को खाद मुहैया की जाती है। गेहूं, आलू, सरसों की बोआई में प्रयुक्त होने वाली खाद यूरिया न होने के कारण किसानों को प्राइवेट दुकानों पर महंगे दामों पर खाद खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


रबी के सीजन में इस बार यूरिया का संकट गहरा गया है। जिले की साधन सहकारी समितियों से यूरिया गायब हो गई है। किसान यूरिया के लिए समितियों का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। दिन भर भटकने के बाद भी यूरिया नहीं मिल पा रही है। इनमें यूरिया की मारामारी मची हुई है। जिससे किसान केंद्रों से खाली हाथ वापस लौटने को मजबूर हैं। अधिकारी जल्द रैक आने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ने में लगे हुए हैं। खाद न मिलने से गेहूं, आलू समेत अन्य फसलों का उत्पादन घटने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि एक तरफ सरकार खाद के दाम घटाने का दावा करके अन्नदाताओं की हितैषी बनने की कोशिश कर रही है, वहीं दूसरी ओर यूरिया उपलब्ध नहीं करा पा रही है। किसानों ने कहा कि समिति पर यूरिया न होने के कारण किसान जलालाबाद, जसोदा, गुगरापुर, गुरसहायगंज की निजी दुकानों से खाद खरीदने को मजबूर हैं। इससे किसानों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालाबाद निवासी कमलकांत कटियार ने बताया कि सरकार किसानों को समय से खाद खाद उपलब्ध नहीं करा पा रही है। इसके कारण किसानों को दूरदराज से खाद लानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि ब्लाक क्षेत्र में पांच साधन सहकारी समितियां है। जिसमें जेवा अटारा, जसपुरापुर, अनौगी, जसोदा सभी जगह खाद भेज दी गई है। जलालाबाद साधन सहकारी समिति में खाद गोदाम से नहीं भेजी जा रही है। जिससे रबी फसल करने वाले किसानों को समय से खाद नहीं मिल पा रहीं है। इस संबंध में सचिव वीरेश कुमार ने बताया कि 1500 बोरी की डिमांड भेजी गई है। एक दो दिन में खाद आ जाएगी और किसानों को वितरण की जाएगी।


इन समितियों पर आवंटित की गई डीएपी व यूरिया
जिले में खाद की किल्लत न हो, इसके लिए जिला प्रशासन पूरे प्रयास में लगा है। जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता ने बताया कि जनपद की कई समितियों पर कृभको व अन्य कंपनियों की डीएपी व इफको की यूरिया आवंटित कर दी गई है। जिसमें एग्रीजंक्शन बहबलपुर, कृष्णा एग्रीजंक्शन तालग्राम, एग्रीजंक्शन कसावा, वी पैक्स प्रेमपुर, वी पैक्स छिबरामऊ पश्चिमी, वी पैक्स सौरिख, गुगरापुर, छिबरामऊ पूर्वी, सीहपुर समिति में 1750 मीट्रिक टन डीएपी खाद भेज दी गई है। साथ ही वी पैक्स गुरसहायगंज दक्षिणी, सिकंदरपुर, फगुहा, सीहपुर समिति में 2350 मीट्रिक टन इफको की यूरिया आवंटित की गई है। इससे किसानों काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed