फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Manoj Tiwari will play different characters in four places

Noida News: मनोज तिवारी चार जगह निभाएंगे अलग-अलग किरदार

Sun, 14 Sep 2025 08:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 08:34 PM IST
विज्ञापन
Manoj Tiwari will play different characters in four places
द्वारका में केवट, पीतमपुरा में भरत, डेरावल नगर में अंगद व लालकिला मैदान में बनेंगे भगवान परशुराम
विज्ञापन

सांसद ने कहा - रामलीला केवल मंचन नहीं बल्कि रामकाज का कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अभिनेता, गायक व भाजपा सांसद मनोज तिवारी इस बार राजधानी की चार प्रमुख रामलीलाओं में अलग-अलग किरदार निभाएंगे। लालकिला मैदान में लव-कुश रामलीला कमेटी में वे भगवान परशुराम का किरदार निभाएंगे। इसके अलावा द्वारका में केवट, पीतमपुरा में भरत और डेरावल नगर की रामलीला में अंगद बनेंगे।
रविवार को मनोज तिवारी ने अपने निवास पर लव-कुश रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रामलीला उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा रही है। वह बचपन से ही रामलीला से जुड़े हुए हैं। यह केवल अभिनय नहीं बल्कि रामकाज का कार्य है। जब वह मंच पर परशुराम या अन्य कोई किरदार निभाते हैं तो लगता है कि वह रामभक्तों की सेवा कर रहे हैं। यह उनके लिए कला और भक्ति का अनूठा संगम है। आज की युवा पीढ़ी को श्रीराम के जीवन आदर्शों से परिचित कराना जरूरी है। रामलीला से हर किसी को जुड़ना चाहिए। यह केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति, मर्यादा और आचार संहिता को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम है। जब हजारों की भीड़ जय श्रीराम के उद्घोष करती है तो मंच पर खड़े होकर रोमांच का अनुभव होता है। रामलीला का मंचन समाज में सकारात्मकता और सद्भाव का संदेश देता है। रामलीला हमें सत्य, त्याग और धर्म पर चलने की प्रेरणा देती है। जब वह अलग-अलग भूमिकाएं निभाते हैं तो यह उनके लिए केवल कलाकार का काम नहीं बल्कि आध्यात्मिक यात्रा भी होती है।
विज्ञापन

एआई से बनी डॉक्यूमेंट्री का होगा प्रदर्शन
लव-कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि इस वर्ष के मंचन में एआई तकनीक से बनी डॉक्यूमेंट्री रामायण का विशेष प्रदर्शन होगा। महासचिव सुभाष गोयल ने कहा कि लीला का शुभारंभ 22 सितंबर को गणेश पूजन से होगा और तीन अक्तूबर को भरत मिलाप के साथ सम्पन्न होगी। वहीं, चेयरमैन पवन गुप्ता और वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यभूषण जैन ने बताया कि मंचन के साथ मेगा हेल्थ कैंप, रक्तदान शिविर और दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरण जैसे कई सामाजिक कार्यक्रम भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed