फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Manager accused of demanding bribe, complaint to CM

Noida News: प्रबंधक पर रिश्वत मांगने का आरोप, सीएम से की शिकायत

Mon, 21 Aug 2023 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Manager accused of demanding bribe, complaint to CM
प्रबंधक पर रिश्वत मांगने का आरोप, सीएम से की शिकायत
विज्ञापन

-सैनी गांव के किसानों ने दी समाधान नहीं होने पर आत्महत्या की चेतावनी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सैनी गांव के किसान प्राधिकरण के अफसरों की मनमानी से परेशान हैं। एक किसान ने आरोप लगाया है कि किसान भूखंड देने के नाम पर प्राधिकरण का एक सहायक प्रबंधक 10 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा है। आरोप है कि उसने फाइल में आपत्ति लगाई थी। वह आपत्ति भी गायब कर दी। सीईओ से भी शिकायत की, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
अब पीड़ित किसान ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है और समस्या का समाधान न होने पर प्राधिकरण कार्यालय में आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। सैनी गांव के किसान राजेंद्र ने बताया कि जमीन अधिग्रहण के बाद उनके छोटे भाई बलवीर को छह प्रतिशत का प्लाॅट मिला था। प्लाॅट का एलाटमेंट नंबर भी जारी हो गया था। छोटे भाई की मानसिक स्थिति सही नहीं है और उसकी शादी भी नहीं हुई है। प्राधिकरण में दलाली करने वाले कुछ लोगों ने छोटे भाई को गुमराह कर जीपीए पर एग्रीमेंट करा लिया। जानकारी होने पर छह प्रतिशत आबादी विभाग में आपत्ति लगाई गई। आरोप है कि वहां पर तैनात एक सहायक प्रबंधक दलालों के साथ मिला हुआ है। आरोप है कि उसने फाइल से आपत्ति को गायब कर दिया और अब प्लाॅट देने के नाम पर दस लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा है।
विज्ञापन

-------------------
पहले भी लग चुके हैं आरोप
सैनी गांव निवासी उदयवीर सिंह भी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अफसरों पर रिश्वत लेकर भूखंडों का ट्रांसफर करने का आरोप लगा चुके हैं। सीईओ से इसकी शिकायत की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मामला जिला न्यायालय में विचाराधीन है। प्राधिकरण के विधि विभाग की तरफ से इस मामले में जवाब दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed