फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   man jumps from 12th floor in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा में 12वीं मंजिल से कूदा युवक: गौड़ सिटी-2 में किराये पर रहता था अनूप, हरियाणा से आया था यहां

Thu, 25 Dec 2025 04:56 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Thu, 25 Dec 2025 04:56 PM IST
सार

मृतक की पहचान अनूप (27) के रूप में हुई है, जो टावर एम-1 गौड़ सिटी-2 में किराए पर रह रहा था। मूल रूप से गांव धारूहेड़ा जिला रेवाड़ी हरियाणा का निवासी था।

विज्ञापन
man jumps from 12th floor in Greater Noida
12वीं मंजिल से कूदकर अनूप ने दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित बिसरख कोतवाली क्षेत्र के गौड़ सिटी-2 में एक युवक ने गुरुवार दोपहर ढाई बजे आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी की 12वीं मंजिल की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अनूप (27) के रूप में हुई है, जो टावर एम-1 गौड़ सिटी-2 में किराए पर रह रहा था। मूल रूप से गांव धारूहेड़ा जिला रेवाड़ी हरियाणा का निवासी था।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस के अनुसार, अनूप ने पास ही स्थित टावर एम-2 से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना बिसरख पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed