{"_id":"5e03b3458ebc3e87d21754aa","slug":"man-died-after-dog-bite-noida-news-noi4817430103","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ते के काटने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्ते के काटने से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
दादरी। न्यादरगंज मोहल्ले में एक माह पहले कुत्ते के काटने से घायल हुए व्यक्ति ने मंगलवार को इलाज के दौरान दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया।
कालोनीवासियों के अनुसार, दादरी नगर के न्यादर गंज मोहल्ला निवासी अवधबिहारी लाल मूल रुप से बिहार के रहने वाले थे। वह करीब 20 साल से न्यादरगंज में किराए के मकान में परिवार के साथ रह रहे थे। उनका जीटी रोड स्थित एक होटल के नजदीक पान-बीडी का खोखा है। परिजनों का कहना है कि 25 नवंबर की सुबह दुकान पर जाते समय गौड़ धर्मशाला के सामने उन्हें लावारिस कुत्ते ने काट लिया था। उन्होंने निजी अस्पताल से इंजेक्शन लगवा लिया। तीन दिन बाद उनकी तबियत खराब होने लगी। परिजन घायल को दादरी के उसी निजी अस्पताल में ले गए। हालत बिगड़ने पर उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया था। वहां उनकी मौत हो गई। घटना के बाद लोगों में कुत्तों को लेकर दहशत है। नगर निवासी योगेंद्र चौधरी ने बताया कि एक माह के अंदर 12 से अधिक लोगों को लावारिस कुत्तों ने काटा है।
नगर पालिका अनजान
दादरी नगर के 25 वार्डों में करीब सवा लाख आबादी है। नगर में पिछले छह माह से कुत्तों और बंदरों का आतंक तेजी से बढ़ा है। आए दिन कुत्ते और बंदर महिला, बच्चों या बुजुर्गों पर हमला कर देते हैं। बावजूद इसके, नगर पालिका ने कुत्तों की संख्या को बढ़ने से रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी करने का प्रावधान है, लेकिन नगर पालिका ने अभी तक इस और ध्यान नहीं दिया है।
-कुत्तों की नसबंदी का प्रावधान है, लेकिन नगर में अभी इस पर कोई कार्रवाई नहीं की है। आगे बोर्ड में अनुमति लेकर योजना तैयार की जाएगी।
-समीर कश्यप, अधिशासी अधिकारी-दादरी नगर पालिका परिषद
-कुत्ते के काटने से मौत का मामला संज्ञान में नहीं आया है। इसकी जांच कराई जाएगी। फिलहाल नगर के सरकारी अस्पताल में हर रोज कुत्ते और बंदर के काटने से 40 से अधिक मरीज आते हैं। उनको इंजेक्शन लगाए जाते हैं।
विज्ञापन
-अमित कुमार, चिकित्सा प्रभारी-सरकारी अस्पताल दादरी