फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Man arrested from Bihar for killing gangster of rival gangMan arrested from Bihar for killing gangster of rival gang

Noida News: विरोधी गैंग के बदमाश की हत्या करने वाला बिहार से गिरफ्तार

Sat, 08 Apr 2023 07:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 07:43 PM IST
विज्ञापन
Man arrested from Bihar for killing gangster of rival gangMan arrested from Bihar for killing gangster of rival gang
-इलाके के वर्चस्व को लेकर की थी हत्या, स्पेशल सेल ने दबोचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पिछले साल नेब सराय इलाके में गैंगवार में विरोधी गैंग के बदमाश की हत्या और एक बदमाश पर जानलेवा हमला करने वाले बदमाश संगम बिहार निवासी मनीष साहू को स्पेशल स्टाफ ने बिहार से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश की गिनती दिल्ली के टॉप दस बदमाशों में होती है। पुलिस ने इसके पास से एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं।
आरोपी बदमाश मनीष गैंगस्टर रवि गंगवाल-रोहित चौधरी गैंग का गुर्गा है। पिछले साल 28 अगस्त को नेब सराय इलाके में गोलीबारी में देवली निवासी कपिल पंवार की मौत हो गई जबकि संगम विहार निवासी प्रमोद बाल-बाल बचा था। मृत कपिल भी नेब सराय थाने का घोषित बदमाश और दीपक पंडित गैंग का गुर्गा निकाला। स्पेशल सेल की टीम ने इस मामले में देवली निवासी प्रवीण को गिरफ्तार तो उसने बताया कि उसने अपने साथी मनीष के साथ कपिल की हत्या की थी। तब से पुलिस मनीष की तलाश में दिल्ली, एनसीआर और यूपी के कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी, लेकिन वह लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था।
विज्ञापन

विगत 4 अप्रैल को पीछा करते हुए पुलिस टीम ने उसे छपरा बिहार से गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि आरोपी प्रवीण और मृतक कपिल पंवार अच्छे दोस्त थे। दक्षिणी दिल्ली में गैंगों की वर्चस्व की लड़ाई के चलते दोनों एक-दूसरे के दुश्मन हो गए थे। इसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया। जांच में पता चला है कि मनीष मूलत: नालंदा बिहार का रहने वाला है और सिर्फ चौथी कक्षा तक पढ़ा है। शुरूआत में उसने नेब सराय इलाके में प्रापर्टी डीलर का काम शुरू किया था। कारोबार के दौरान ही उसकी प्रतिद्वंद्वियों से दुश्मनी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed