फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Man arrested for falsely implicating businessman in case

Noida News: व्यापारी को झूठे मुकदमे में फंसाने वाला गिरफ्तार

Mon, 01 Dec 2025 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for falsely implicating businessman in case
गुन्नौर(संभल)। बबराला थाना पुलिस ने रंगदारी के झूठे मुकदमे में फंसाकर व्यापारी को जेल भिजवाने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पहले भी इसी तरह की हरकतों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब उसके अन्य साथी और आपराधिक गतिविधियों की तह तक जाने की कोशिश में लगी है।
विज्ञापन


घटना बीती 26 नवंबर की है। कस्बे के एक व्यापारी ने थाना बबराला में तहरीर देकर कहा था कि विनोद आर्य और उसका एक साथी पहले भी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर दो लाख रुपये की वसूली कर चुके हैं। अब फिर से दोनों आरोपियों ने फोन कर धमकी दी कि यदि 30 लाख रुपये नहीं दिए तो और गंभीर मुकदमे दर्ज कराकर जेल भिजवा देंगे तथा कारोबार को बदनाम करेंगे। व्यापारी ने पूरी घटना का विवरण देते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी बबराला नरेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को कस्बा बबराला के मोहल्ला साहूकारा निवासी विनोद आर्य को पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर मीरमपुर बांध तिराहा से गिरफ्तार किया। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। आरोपी को रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। दूसरा आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed