फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Making devotees aware to make Chhath Ghat plastic free

Noida News: छठ घाट को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए श्रद्धालुओं को कर रहे जागरूक

Mon, 27 Oct 2025 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Making devotees aware to make Chhath Ghat plastic free
साहिबाबाद। छठ पूजा के सभी घाटों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए नगर निगम के अधिकारी घाट पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को जागरूक कर रहे हैं। यहां चेतावनी और जागरूकता बोर्ड व होर्डिंग भी लगाए गए हैं। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने सभी जोन में अधिकारियों की ड्यूटी लगाते हुए जीरो वेस्ट थीम पर व्यवस्थाओं को लागू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार व जंग बहादुर यादव को लगातार निगरानी बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रविवार को नगर आयुक्त ने अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ छठ घाटों का निरीक्षण भी किया। नगर आयुक्त ने बताया कि स्वच्छता बनाए रखने के लिए श्रद्धालुओं को जागरूक किया जा रहा है। सभी जोनल प्रभारियों को अपने जोन में बने छठ घाट को पूरी तरह से व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए हैं। घाट को स्वच्छ बनाने के साथ-साथ प्लास्टिक मुक्त व जीरो वेस्ट रखने के लिए नगर निगम की टीम कार्रवाई कर रही है। सभी घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम भी बनाए गए हैं। हिंडन घाट पर 25 चेंजिंग रूम हैं। प्रकाश विभाग ने हिंडन घाट पर आकर्षक लाइटें भी लगाई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed