फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Make-up for adornment, sight of the moon

Noida News: सजना के लिए शृंगार, चांद का दीदार

Sat, 11 Oct 2025 01:42 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 11 Oct 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Make-up for adornment, sight of the moon
शहर की इंद्रपुरी कॉलोनी में पूजन से पहले नृत्य कर खुशी मनाती महिलाएं। संवाद
एटा। जिले भर में करवाचौथ पर्व शुक्रवार को पारंपरिक तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरे दिन निर्जला व्रत रख महिलाओं ने पति की लंबी उम्र की कामना की। शाम को अपने साजन के लिए सोलह शृंगार किए। पहले चांद का दीदार किया और फिर अर्घ्य देकर पति की पूजा की। इसके बाद पति के हाथ से पानी पीकर व्रत पूरा किया।
विज्ञापन

पति-पत्नी के अटूट प्रेम को प्रदर्शित करने वाले इस पर्व पर सुबह से ही घरों में तैयारियों का दौर शुरू हो गया। घरों में पारंपरिक रूप से कढ़ी-चावल सहित विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए गए। पूजन के लिए करवा सजाकर उनमें जल भरा गया। शाम के समय दुल्हन की तरह तैयार होकर सामूहिक रूप से व्रत की कथा सुनी। इसके बाद विधि विधान से पूजन किया। अंधेरा होते ही घरों की छतों पर रौनक बिखरने लगी। महिलाओं के साथ ही उनके पति, बच्चे आदि छतों पर पहुंचकर पूजन की तैयारियां कराने लगे। जैसे ही हल्की लालिमा के साथ चंद्रमा नजर आया, हर ओर खुशी और उत्साह का माहौल बन गया। आतिशबाजी का दौर भी शुरू हो गया। महिलाओं ने विधि-विधान से चंद्रमा का पूजन किया। इसके बाद पति व अन्य बड़ों का आशीर्वाद लिया। पतियों ने पानी पिलाकर महिलाओं का व्रत खुलवाया। साज-श्रृंगार के साथ सजी स्त्रियों और दंपतियों में सेल्फी-फोटो लेने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। तमाम जोड़ों ने अपने फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर लोगों को करवाचौथ पर्व की शुभकामनाएं दीं।

शहर की इंद्रपुरी कॉलोनी में पूजन से पहले नृत्य कर खुशी मनाती महिलाएं। संवाद

शहर की इंद्रपुरी कॉलोनी में पूजन से पहले नृत्य कर खुशी मनाती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed