फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Make such arrangements that there is no problem of drinking water or irrigation.

Noida News: ऐसे इंतजाम करें कि न पेयजल की दिक्कत हो और न सिंचाई की

Tue, 02 Apr 2024 01:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Make such arrangements that there is no problem of drinking water or irrigation.
गर्मी में मिर्जापुर व सोनभद्र में सिंचाई और पेयजल की समस्याओं के मद्देनजर कमिश्नर डॉ. मुथुकुमार स्वामी बी. ने सोमवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक ली। इससे पहले उन्होंने सोन पंप कैनाल और घाघर बैराज का निरीक्षण भी किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अफसरों से सभी संभावनाओं पर चर्चा की। पेयजल और सिंचाई के लिए समुचित इंतजाम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कमिश्नर ने कहा कि गर्मी के दिनों में पहाड़ी अंचल के लोगों की पेयजल समस्या काफी गंभीर हो जाती है। इसका निराकरण समय रहते किया जाना जरूरी है। उन्होंने सिंचाई व सोन पंप कैनाल के अधिकारियों से विस्तार पूर्वक जानकारी ली। निर्देश दिए कि गर्मी के दिनों में नागरिकों को पीने के पानी को लेकर किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए पहले से ही कार्ययोजना तैयार कर लें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाय। बैठक में मिर्जापुर की डीएम प्रियंका निरंजन ने मिर्जापुर की पेयजल समस्या को रखा। कमिश्नर ने संबंधितों को पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने को कहा। नगरीय निकायों में पेयजल की उपलब्धता हो इसके लिए ईओ को तैयारी पूरी करने और पशुओं के लिए तालाब भरवाने को कहा। इससे पहले कमिश्नर ने सोनपंप नहर तृतीय व चतुर्थ चरण, घाघर बैराज व सोन पंप प्रथम का औचक निरीक्षण किया। पानी की क्षमता बढ़ाने पर चर्चा की। इसके लिए कार्ययोजना भी तैयार करने को कहा। विद्युत क्षमता पर्याप्त न मिलने से बंद पड़े पंप को चालू करने के लिए नए ट्रांसफार्मर की मांग करने को कहा। बैठक में दोनों जिलों के डीएम, सीडीओ व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed