फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   make parivar pahchan patra for th ebenifit of the scheme

योजनाओं और सुविधाओं के लाभ के लिए परिवार पहचान पत्र जरूरी

Sat, 20 Feb 2021 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
make parivar pahchan patra for th ebenifit of the scheme
नूंह। जिले में परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। भविष्य में पीपीपी के माध्यम से ही नागरिकों को योजनाओं और सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इसलिए लोग पीपीपी अवश्य बनवाएं। जिले में 2 लाख 12 हजार 5 लोगों के पीपीपी बनाए जा चुके हैं। नूंह में पीपीपी बनाने का कार्य लगभग 84 फीसदी से अधिक पूरा हो चुका है। यह बातें जिला सचिवालय में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल्द ही पीपीपी का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया जाएगा। नागरिक नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर में जाकर पीपीपी निशुल्क बनवा सकते हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से पीपीपी बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्य की समय-समय पर समीक्षा भी की जा रही है। वहीं, मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं फीडबैक ले रहे हैं। पीपीपी बनाने के कार्य में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका अहम रहती है। उन्होंने कहा कि कॉमन सर्विस सेंटर में पीपीपी अपडेट भी करवा सकते हैं। इसके लिए वोटर, आईडी और आधार कार्ड आदि दस्तावेज आवश्यक हैं।
विज्ञापन

बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग पेंशन के लिए पीपीपी अनिवार्य
जिला समाज कल्याण अधिकारी सरफराज खान ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग पेंशन लाभार्थियों के लिए पीपीपी अनिवार्य कर दिया गया है। उन्होंने लाभार्थियों से आह्वान किया है कि वे शीघ्र पीपीपी बनवा लें, ताकि उन्हें विभाग द्वारा पेंशन का लाभ मिलता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed