{"_id":"6a243757ecac41a3ae09ddc7","slug":"make-environmental-protection-a-part-of-your-lifestyle-noida-news-c-23-1-lko1064-96745-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पर्यावरण संरक्षण को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पर्यावरण संरक्षण को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं
विज्ञापन
फोटो
पर्यावरण संरक्षण को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सौंदर्यम सोसाइटी में विश्व पर्यावरण दिवस पर सोसाइटी के बच्चों, युवाओं, अभिभावकों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत पौधरोपण अभियान से हुई। बच्चों एवं युवाओं के लिए नेचर पेंटिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने कपड़े पर प्रकृति आधारित सुंदर कलाकृतियां बनाकर पर्यावरण के प्रति अपनी संवेदनशीलता और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। नेचर क्विज प्रतियोगिता में बच्चों और बड़ों ने पर्यावरण, जैव विविधता, जल संरक्षण एवं सतत विकास से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी जागरूकता का परिचय दिया। एओए अध्यक्ष रति गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। वहीं गौड़ सिटी एरिया में ग्रीन वॉलेंटियर ने सेल्फ कंट्रीब्यूशन से फेंसिंग कार्य और पौधे लगाए।