फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Major intersections and entry points of Greater Noida West and East will light up for Diwali.

Noida News: दिवाली पर जगमगाएंगे ग्रेनो वेस्ट व ईस्ट के प्रमुख चौराहे और प्रवेश द्वार

Wed, 14 Oct 2026 10:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
Major intersections and entry points of Greater Noida West and East will light up for Diwali.
- एसीईओ प्रेरणा सिंह ने विद्युत एवं यांत्रिक विभाग की बैठक ली, दिए निर्देश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दिवाली से पहले शहर के प्रवेश द्वारों, प्रमुख चौराहों, गांवों और सेक्टरों में रोशनी की व्यवस्था बेहतर की जाएगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने स्ट्रीट लाइट लगाने और उन्हें चालू करने की तैयारी तेज कर दी है। इसके साथ ही बादलपुर और अस्तौली में निर्माणाधीन बिजलीघरों का काम भी समय से पूरा कराने पर जोर दिया जा रहा है।



प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने विद्युत अभियांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिवाली से पहले प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर के प्रमुख स्थानों के साथ गांवों और सेक्टरों में भी पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित की जाए। तिलपता, कुलेसरा, छपरौला और खोदना खुर्द समेत 17 गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम चल रहा है। इन्हें दिवाली से पहले चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा सेक्टर-2, सेक्टर-3 और सेक्टर-12 समेत अन्य सेक्टरों के पार्कों में भी लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन




बैठक में बादलपुर और अस्तौली में निर्माणाधीन 33 केवी सबस्टेशनों की प्रगति की समीक्षा की गई। इनके निर्माण की निर्धारित समयसीमा में छह माह शेष हैं। एसीईओ ने काम में तेजी लाकर बिजलीघरों को समय से पहले तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बेहतर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, किसानों को आवंटित छह प्रतिशत आबादी भूखंडों में बिजली संबंधी कार्यों को नवंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में वरिष्ठ प्रबंधक मनोज कुमार सचान, अजित भाई पटेल, अश्विनी चतुर्वेदी और सौरभ भारद्वाज समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed