{"_id":"6a0755030ae3b9ad910c8aa6","slug":"major-fire-in-shahberi-furniture-market-of-greater-noida-west-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida Fire: शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में लगी आग अब नियंत्रण में, चपेट में आए कई गोदाम; आठ दुकानें राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida Fire: शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में लगी आग अब नियंत्रण में, चपेट में आए कई गोदाम; आठ दुकानें राख
Sat, 16 May 2026 02:06 AM IST
Rahul Kumar Tiwari
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sat, 16 May 2026 02:06 AM IST
सार
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित शाहबेरी फर्नीचर मार्केट की एक दुकान में भीषण आग लग गई है। आग में आठ दुकानें खाक हो गईं। आग अब नियंत्रण में बताई जा रही है।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी र्नीचर मार्केट में लगी आग अब नियंत्रण में बताई जा रही है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में आग लग गई है। आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में लगभग आठ दुकानें जलकर खाक हो गईं। किसी के घायल होने या हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आग फर्नीचर मार्केट के एक हिस्से में अचानक लगी और कुछ ही देर में तेजी से फैल गई। दुकान में बड़ी मात्रा में लकड़ी, फोम, प्लाईवुड और अन्य ज्वलनशील सामान होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों को लगाया गया है।
खबर लिखे जाने तक दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। वहीं थाना बिसरख पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा और आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर हटाने का काम किया गया। आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका हैं, हालांकि प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। वहीं घटना के चलते आसपास की सड़कों पर भीड़ जमा हो गई, जिसके कारण यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
इससे पहले ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी स्थित फर्नीचर मार्केट में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कई दुकानों और गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और आसमान में उठता धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर बिसरख थाना और दमकल की टीम पहुंची। गनीमत रही कि आग में कोई जनहानि नहीं हुई। मगर आग से लाखों का सामान जमकर राख हो गया।#WATCH | Greater Noida, UP | Chief Fire Officer (CFO), Pradeep Kumar says, "...We recieved information that broke out at the Shahberi Furniture Market in Greater Noida...The fire has been brought under control...Around eight shops were gutted in the incident... No injury or… https://t.co/dX8PrLcgZQ pic.twitter.com/B0FzpI8yUm
— ANI (@ANI) May 15, 2026विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आग फर्नीचर मार्केट के एक हिस्से में अचानक लगी और कुछ ही देर में तेजी से फैल गई। दुकान में बड़ी मात्रा में लकड़ी, फोम, प्लाईवुड और अन्य ज्वलनशील सामान होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों को लगाया गया है।
खबर लिखे जाने तक दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। वहीं थाना बिसरख पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा और आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर हटाने का काम किया गया। आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका हैं, हालांकि प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। वहीं घटना के चलते आसपास की सड़कों पर भीड़ जमा हो गई, जिसके कारण यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन