फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Major crackdown by Greater Noida Police Notorious bike thieves Saif Ali and Shadab arrested 14 seized

शौक के लिए बने चोर: एक मैकेनिक तो दूसरा कबाड़ी, दोनों के पास मिली चोरी की 14 बाइकें; ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

Tue, 08 Sep 2026 06:42 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 08 Sep 2026 06:42 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में एक वाहन चोरी की घटना का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक मैकेनिक और दूसरा कबाड़ी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 14 चोरी की बाइक और दो चाकू बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Major crackdown by Greater Noida Police Notorious bike thieves Saif Ali and Shadab arrested 14  seized
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने दो चोर पकड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना बादलपुर पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए मंगलवार को दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक मैकेनिक और दूसरा कबाड़ी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 14 चोरी की बाइक और दो चाकू बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सैफ अली (28) निवासी जारचा और शादाब (27) निवासी दादरी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात पुलिस चौकी दुजाना क्षेत्र में गश्त पर निकली थी। पुलिस टीम जब छह प्रतिशत आबादी के पास नहर पुलिया गांव बादलपुर के निकट पहुंचकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी बादलपुर गांव की ओर से एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। 
विज्ञापन


पुलिस को देखते ही दोनों सकपका गए और अचानक ब्रेक मारकर वापस मुड़ते हुए भागने का प्रयास करने लगे। संदिग्ध हरकत को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बिना समय गंवाए दोनों का पीछा किया और आवश्यक बल प्रयोग कर आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में बाइक चालक ने अपना नाम सैफ अली और पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम शादाब बताया। दोनों की तलाशी लेने पर दो चाकू बरामद हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जब दोनों से बाइक के कागजात मांगे तो वह दिखाने में असमर्थ रहे। सैफ अली ने कबूल किया कि यह बाइक भी उन्होंने कुछ समय पहले चोरी की थी। पता चला कि यह वाहन नई दिल्ली में दर्ज मुकदमा से संबंधित है। दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वह लंबे समय से बाइक चोरी करते हैं। 

पकड़ी गई बाइक को भी बेचने की फिराक में जा रहे थे। आरोपियों ने कई चोरी की बाइक बादलपुर गांव के पास एक सुनसान जगह पर खाली प्लॉट में छिपा रखी थी। पुलिस ने टीम ने मौके से 13 बाइक बरामद की। इनमें से कुछ वाहन दिल्ली, गाजियाबाद, दादरी, नोएडा, अमरोहा, अलीगढ़ और सोनीपत जैसे विभिन्न क्षेत्रों से चोरी किए गए थे। दो बाइक के संबंध में गाजियाबाद और थाना दादरी में मुकदमा दर्ज है। शेष बाइक के संबंध में अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं पाया गया। 

बाजार, फैक्टरी, भीड़भाड़ एरिया से चोरी करते थे बाइक
पूछताछ के दौरान पता चला है कि आरोपी सैफ अली मैकेनिक व आरोपी शादाब कबाड़ खरीदने का कार्य करता है। आरोपी दोनों रेकी कर बाइक व स्कूटी चोरी करते थे। चोरी किए गए दोपहिया वाहनों को सुनसान पड़े खाली प्लॉट में छिपा दिया करते थे। बाद में चोरी किए गए दोपहिया वाहनों को सस्ते दामों में राहगीरों को बेच दिया करते थे। 

चोरी किए गए दो पहिया वाहनों को बेचने से जो धनराशि प्राप्त होती थी उसे आरोपी आपस में बांटकर व्यक्तिगत एवं शौक-मौज में खर्च कर देते थे। बरामद बाइक की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपये से अधिक है। आरोपी चोरी के वाहन को 10 से 15 हजार तक में बेच देते थे। आरोपी साप्ताहिक बाजार, फैक्टरी, भीड़भाड़ एरिया से वाहन चोरी करते हैं। आरोपी पुरानी बाइक जिन बाइकों के लॉक घिस चुके होते थे उन्हें मास्टर की और कई पुरानी बाइक का तोड़ और लॉक तोड़कर वाहन चोरी करते थे। आरोपी पिछले दो साल चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। आरोपी इस साल पूर्व में जेल जा चुके हैं। जेल से आने के बाद फिर से वारदात को अंजाम देने लगे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed