फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Major accident due to methane gas explosion, one boy burnt

ग्रेटर नोएडा में हादसा: शौचालय का गेट खोलते ही हुआ जोरदार धमाका, एक लड़का झुलसा; प्राधिकरण पर भड़के लोग

Sun, 04 May 2025 12:38 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 04 May 2025 12:38 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि युवक शौच के लिए शौचालय की तरफ निकला था। युवक ने जैसे ही शौचालय का दरवाजा खोला, एक जोरदार धमाका हुआ जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Major accident due to methane gas explosion, one boy burnt
शौचालय में धमाका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-36 स्थित सी-364 मकान के पास शनिवार को मीथेन गैस विस्फोट से बड़ा हादसा हो गया। सीवर से अचानक मीथेन गैस निकलने के कारण जोरदार धमाका हुआ, जिसमें एक 16 वर्षीय एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घायल युवक को तुरंत जिम्स हॉस्पिटल, कासना में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवक शौच के लिए शौचालय की तरफ निकला था। युवक ने जैसे ही शौचालय का दरवाजा खोला, एक जोरदार धमाका हुआ जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रेटर नोएडा का सीवर सिस्टम पूरी तरह फेल हो चुका है। पहले सीवर में वेंट पाइप लगाए जाते थे, जिनसे मीथेन जैसी खतरनाक गैस वायुमंडल में सुरक्षित रूप से निकल जाती थी। लेकिन अब ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे गैस पाइप के अंदर ही जमी रहती है और कभी भी धमाका कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों ने बताया कि पिछले डेढ़ साल से पी-3 गोलचक्कर के पास उद्यमन होटल के पास सीवर लाइन टूटी हुई है, जिसकी शिकायत कई बार प्राधिकरण के अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि सीवर विभाग ऐसे अधिकारियों के हवाले कर दिया गया है, जिन्हें इस तकनीकी विषय की जानकारी ही नहीं है।

यह भी पढ़ें: कमलेश हत्याकांड में वांछित शेरू पकड़ा: दोनों पैरों में लगी पुलिस की गोली, तीन सगे भाइयों पर बरसाई थी गोलियां
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed