फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Maintenance drive launched for uninterrupted power supply.

Noida News: निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए अनुरक्षण अभियान शुरू

Thu, 01 Oct 2026 07:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
Maintenance drive launched for uninterrupted power supply.
-30 अक्तूबर तक जारी रहेगा अभियान, उपकेंद्रों में भी मेंटिनेंस कार्य कराया जा रहा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। विद्युत निगम ने उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पेड़ों की छंटाई का अभियान शुरू किया है। अनुरक्षण माह के तहत निगम पेड़ों की छंटाई करा रहा है। अभियान के तहत बिजली की लाइनों के पास स्थित पेड़ों की शाखाओं को हटाया जा रहा है, ताकि आंधी-बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित न हो।



इस काम के लिए निगम ने अपने स्तर पर मशीनों की व्यवस्था की है। इससे पहले प्राधिकरण के उद्यान विभाग की मशीनों पर निर्भर रहकर निगम को पेड़ों की छंटाई करनी पड़ती थी। 16 सितंबर से शुरू हुआ अभियान 31 अक्तूबर तक जारी रहेगा। इस अवधि में बिजली उपकेंद्रों के उपकरणों की मरम्मत और साफ-सफाई भी की जा रही है। साथ ही, बिजली लाइनों की मरम्मत और क्षमता बढ़ाने का कार्य भी जारी है।
विज्ञापन




अधीक्षण अभियंता (तकनीकी) विवेक कुमार ने बताया कि हाल में हुई बारिश के बाद पेड़ों की शाखाएं तेजी से बढ़ी हैं और बिजली लाइनों के पास तक पहुंच गई हैं। इससे बिजली आपूर्ति बाधित होने का खतरा बना रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए अनुरक्षण माह के तहत पेड़ों की छंटाई का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed