फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   mainpuri news athletic team

Noida News: एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए टीम की घोषणा

Sun, 14 Sep 2025 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news athletic team
मैनपुरी। प्रयागराज के पंडित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 14 से 16 सितंबर तक होने वाली 60वीं उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर और अंडर-23 एथलेटिक चैंपियनशिप के लिए ट्रायल के बाद मैनपुरी टीम का चयन किया गया। अंडर-14 बालिका वर्ग में रौनक, अवनी पाल, प्रत्यक्षा सिंह, ख्याति सिंह, बालक वर्ग में आलोक कुमार, प्रिंस राजपूत, युवराज सिंह, अंडर-16 बालिका वर्ग में प्रियांशी कुमारी 60 मीटर दौड़, आकांक्षा द्विवेदी 600 मीटर का चयन हुआ। यह जानकारी एथलेटिक्स संघ के सचिव राघवेंद्र दुबे ने देते हुए बताया कि बालक वर्ग में यश कश्यप और कृष्ण मोहन जैवलिन थ्रो, गौरव सिंह लॉन्ग जंप, राज यादव और आदर्श चौहान 600 मीटर दौड़, मोहित चौहान और अर्श सिद्दीकी 60 मीटर दौड़ के लिए चयनित हुए। आत्रेय चतुर्वेदी पैंथलोन, अंडर-18 बालिका वर्ग में प्रिंसी जैवलिन थ्रो, बालक वर्ग में आशीष कुमार लॉन्ग जंप, निशांत चौहान और अरुण कुमार 400 मीटर दौड़,अरहान वारसी शॉटपुट, अरुण 1000 मीटर, अभिनव प्रधान 200 मीटर, अंडर-20 बालिका वर्ग में अनुष्का चौहान डिस्कस थ्रो, बालक वर्ग में उदय प्रताप सिंह लॉन्ग जंप, अमित यादव 1500 मीटर, धर्मवीर जैवलिन, हर्षवर्धन सिंह और प्रखर कुशवाहा 100 मीटर, सुमित 200 मीटर, अंडर-23 बालक वर्ग में गौरव राजपूत लॉन्ग जंप में चयनित हुए हैं। अनुष्का चौहान को टीम का कप्तान बनाया गया है। टीम के साथ खेलो इंडिया कोच सुरेंद्र यादव को टीम कोच और सीआरबी के कोच जितेंद्र कुमार टीम मैनेजर होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed