{"_id":"68d84734e55f6c26fa008065","slug":"main-accused-raman-singh-still-absconding-police-formed-three-teams-na-news-c-7-gkp1038-1085474-2025-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डोसा व्यापारी संग मारपीट: मुख्य आरोपी रमन सिंह अब भी फरार, पुलिस की तीन टीमें कर रही हैं तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोसा व्यापारी संग मारपीट: मुख्य आरोपी रमन सिंह अब भी फरार, पुलिस की तीन टीमें कर रही हैं तलाश
Sun, 28 Sep 2025 08:11 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 08:11 AM IST
विज्ञापन
मारपीट के दोनों आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है
- फोटो : स्त्रोत- पुलिस
बेतियाहाता चौकी के नीचे डोसा दुकानदार सूर्यदेव यादव पर हमले और अपहरण के मामले का मुख्य आरोपी रमन सिंह अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। कैंट पुलिस का कहना है कि उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। वहीं, एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन
घटना मंगलवार शाम की है, जब रमन सिंह अपने साथियों महेश चौधरी, शुभम दूबे और चार अन्य के साथ सूर्यदेव की दुकान पर पहुंचा और बीच सड़क पर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद दुकानदार को जबरन गाड़ी में बैठाकर अपने घर ले गए, जहां बेरहमी से मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस ने पीड़ित को मुक्त कराया। मामले में हत्या की कोशिश और अपहरण समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। कैंट पुलिस ने महेश चौधरी और शुभम दूबे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन मुख्य आरोपी रमन सिंह फरार है।
विज्ञापन
जांच में सामने आया कि उसका आपराधिक इतिहास लंबा है और उस पर पहले भी गुंडा एक्ट व रंगदारी के मामले दर्ज हैं। पुलिस सीडीआर के जरिए उसकी लोकेशन व संपर्क तलाश रही है। ब्यूरो