{"_id":"60eca2328ebc3ec84762b963","slug":"main-accused-of-theft-of-25-crores-arrested-in-delhi-with-a-pistol-noida-news-noi593144623","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 करोड़ की चोरी का मुख्य आरोपी तमंचे के साथ दिल्ली में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 करोड़ की चोरी का मुख्य आरोपी तमंचे के साथ दिल्ली में गिरफ्तार
विज्ञापन
नोएडा। जिले की सबसे बड़ी चोरी के मामले में मुख्य आरोपी गोपाल को दिल्ली पुलिस ने तमंचा रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को दिल्ली की जगतपुरी थाना पुलिस ने उसे दबोच लिया। गोपाल के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस की टीम दिल्ली रवाना हो गई। नोएडा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी दिल्ली पुलिस के आला अफसरों के साथ लगातार संपर्क में हैं। नोएडा पुलिस की तीन टीम गोपाल की तलाश में जुटी हुई थी।
इससे पहले ही कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने इस मामले में जिन 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनमें पांच को कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। मालूम हो कि कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने 11 जून को जनपद की सबसे बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए करोड़ों की जूलरी और नकदी बरामद करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसमें आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि उन लोगों ने मास्टरमाइंड गोपाल के साथ अगस्त 2020 में ग्रेटर नोएडा के पूर्वांचल सिल्वर सिटी सोसाइटी में चोरी की थी। पूछताछ में पता चला था कि रममणि पांडेय के इस फ्लैट में ब्लैक मनी रखी हुई था। इस कारण 2020 में चोरी की घटना के बाद पुलिस से शिकायत नहीं की गई थी।
शाहदरा के डीसीपी को दी गई जानकारी
शाहदरा जोन की जगतपुरी पुलिस ने जैसे ही मास्टमाइंड गोपाल को गिरफ्तार किया तो कुछ देर के बाद ही इसकी सूचना नोएडा पुलिस को लग गई। इसके बाद नोएडा के वरिष्ठ अधिकारियों ने शाहदरा के डीसीपी से बात की और 25 करोड़ रुपये की चोरी मामले में गोपाल के वांछित होने के जानकारी दी। इसके बाद दोनों राज्य की पुलिस अधिकारियों के बीच कई बार बातचीत हुई।
विज्ञापन
दोनों पुलिस कमिश्नर के बीच होगी बातचीत
इस मामले में अब नोएडा पुलिस के कमिश्नर और दिल्ली के कमिश्नर के बीच बातचीत होगी और गिरफ्तार आरोपी गोपाल को नोएडा लाने को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। नोएडा पुलिस अपनी लीगल सेल के साथ मिलकर आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है।