फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Main accused arrested after three years

Noida News: तीन साल बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जुर्म कबूल

Wed, 28 Jan 2026 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Main accused arrested after three years
-मेवली पंचायत चुनाव के दौरान फायरिंग में एक की हुई थी मौत, कई हुए थे घायल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले की ग्राम पंचायत मेवली में पंचायत चुनाव के दौरान हुई फायरिंग की घटना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब तीन वर्ष बाद इस मामले में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान वकील उर्फ वक्की पुत्र जमील, निवासी मेवली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार यह घटना 2 नवंबर 2022 की है, जब गांव के सरकारी स्कूल में सरपंच पद के लिए मतदान चल रहा था। चुनाव के दौरान दो गुटों के बीच पहले से तनाव बना हुआ था। मतदान के समय कहासुनी बढ़ते-बढ़ते हिंसा में बदल गई और दोनों पक्षों में पत्थरबाजी शुरू हो गई। इसी दौरान एक पक्ष की ओर से अवैध हथियारों से फायरिंग की गई, जिसमें कई लोग घायल हुए जबकि एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि चुनाव से पहले ही हिंसा की साजिश रची गई थी। हार की आशंका के चलते माहौल खराब करने और मतदाताओं को डराने की योजना बनाई गई थी। पूछताछ में आरोपी ने फायरिंग में शामिल होने की बात कबूल की है। उसने यह भी बताया कि घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार एक रिश्तेदार के घर छिपाकर रखा गया है। पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी है और जल्द ही और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed