फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mail regarding bomb was received at Pacific World School of Greater Noida

School Bomb Threat: पहले ईमेल में ग्रेटर नोएडा के इस स्कूल को मिली बम की धमकी, दूसरे में बताया गलत

Wed, 18 Dec 2024 01:58 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 18 Dec 2024 01:58 PM IST
सार

पैसिफिक वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्य पूजा बोस ने बताया कि स्कूल को एक अज्ञात ईमेल आईडी से फर्जी बम की धमकी मिली थी। जिस एड्रेस से मेल आई थी। उसी ई-मेल ने कबूल किया कि यह एक नकली मेल था और शरारत करने के लिए भेजा गया था।

विज्ञापन
Mail regarding bomb was received at Pacific World School of Greater Noida
पैसिफिक वर्ल्ड स्कूल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पैसिफिक वर्ल्ड स्कूल में मेल के माध्यम दे बम होने की सूचना मिली। बम की सूचना मिलने पर स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। प्रबंधन की ओर से इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची पर स्कूल की तलाश ली। 
विज्ञापन


पैसिफिक वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्य पूजा बोस ने बताया कि स्कूल को एक अज्ञात ईमेल आईडी से फर्जी बम की धमकी मिली थी। जिस एड्रेस से मेल आई थी। उसी ई-मेल ने कबूल किया कि यह एक नकली मेल था और शरारत करने के लिए भेजा गया था। हालांकि, हमारे ओर से तत्काल एहतियाती रूप स्कूल की इमारतों को खाली कराया गया।पुलिस को तुरंत सूचित किया गया था। पुलिस और बम निरोधक दस्ता पहुंचा और टीम ने इमारतों के कोने-कोने की गहन तलाशी ली।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्रवाई के बाद, हमें सुरक्षा मंजूरी दी गई और छात्रों को उनकी संबंधित कक्षाओं में वापस लाया गया। चीज़ें सुरक्षित और व्यवस्थित हैं। हम समझते हैं कि ऐसी खबरें चिंता का कारण बन सकती हैं, लेकिन हम इस बात पर जोर देना चाहते हैं कि आपके बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर सावधानी बरती गई है। 

वहीं डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी की ओर से बयान जारी किया गया है कि पेसिफिक वर्ल्ड स्कूल में करीब 9:29 पर ईमेल के माध्यम से बम होने की सूचना प्राप्त हुई। फिर उसको 10 मिनट बाद 9.39 पर दूसरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें सूचना को गलत बताया गया। स्कूल को बिसरख पुलिस के द्वारा चेक किया गया। किसी प्रकार की कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है। बम डिस्पोजल यूनिट के माध्यम से स्कूल के चेक कराया गया। प्राप्त ईमेल के संबंध में जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed