Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mahere school lacks modern lab facilities, student numbers are dwindling

Noida News: मैहरे स्कूल में आधुनिक लैब की सुविधा नहीं, घट रही विद्यार्थियों की संख्या

Fri, 24 Oct 2025 12:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 24 Oct 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Mahere school lacks modern lab facilities, student numbers are dwindling
बड़सर (हमीरपुर)। शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए जगह-जगह शैक्षणिक स्थान खोल दिए गए हैं, मगर इन शैक्षणिक संस्थानों में उच्च स्तर की शिक्षा प्रदान करने के लिए धरातल पर कारगर कदम नहीं उठाए गए हैं। इससे बच्चे स्कूलों से पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

इसी कड़ी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैहरे आज भी मूलभूत सुविधाओं के मिलने का इंतजार कर रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि स्कूल में नॉन मेडिकल की कक्षाएं शुरू तो कर दी गई हैं, लेकिन नॉन-मेडिकल के लिए महत्वपूर्ण स्थान रखने वाली लैब की आज तक उपलब्ध नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैहरे को वर्ष 2012 में हाई स्कूल से अपग्रेड कर सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दर्जा दिया गया था। शुरुआत में यहां कला संकाय की कक्षाएं शुरू की गईं। इसके बाद वर्ष 2019 में नॉन-मेडिकल (विज्ञान) की कक्षाएं भी शुरू की गईं, लेकिन स्कूल में आधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला (लैब) की सुविधा न होने के कारण छात्रों की संख्या में पिछले कुछ वर्षों में लगातार कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में मेडिकल और वाणिज्य (कॉमर्स) संकाय की कक्षाएं उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में मैहरे कस्बे और आसपास के गांवों के वे छात्र जो मेडिकल या कॉमर्स पढ़ना चाहते हैं, उन्हें करीब तीन किलोमीटर दूर बणी या जौड़े अंब के सरकारी स्कूलों में जाना पड़ता है। यहां पर न तो यहां आधुनिक साइंस लैब है और न ही एनएसएस, एनसीसी या रोवर-रेंजर यूनिट्स स्थापित की गई हैं।
वर्तमान में स्कूल में कक्षा 10वीं में 53 छात्र अध्ययनरत हैं। मेडिकल और कॉमर्स विषय न होने के कारण अधिकांश को फिर से स्कूल बदलना पड़ेगा। स्कूल में अगर तीनों संकाय कला, वाणिज्य और विज्ञान (मेडिकल व नॉन-मेडिकल) उपलब्ध करवा दिए जाएं, तो छात्रों की संख्या स्वाभाविक रूप से बढ़ेगी।
वहीं, प्रयोगशालाओं की स्थिति की बात करें तो बड़सर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी आधुनिक लैब नहीं है। छात्रों को पुराने उपकरणों से ही प्रैक्टिकल करने पड़ते हैं, जिससे उन्हें विशेषकर रसायन विज्ञान और भौतिकी के प्रयोगों में कठिनाई आती है।


कोट :

लैब तभी बन सकती है, जब यहां मेडिकल की कक्षाएं शुरू होंगी। फिलहाल छात्रों को स्कूल की ओर से हरसंभव सुविधा देने की कोशिश की जा रही है। हम जल्द ही एनएसएस तथा एनसीसी और रोवर एंड रेंजर्स यूनिट्स की स्थापना के लिए प्रक्रिया शुरू करने वाले हैं।
-सुनैना ठाकुर, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed