फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mahapanchayat held in submerged area demanding restoration of electricity

Noida News: बिजली बहाली की मांग को लेकर डूब क्षेत्र में महापंचायत

Mon, 07 Sep 2026 11:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat held in submerged area demanding restoration of electricity
चन्द्रवती
-फोटो
विज्ञापन


-पर्थला में भारतीय किसान परिषद के नेतृत्व में जुटे हजारों निवासी, अधिकारियों से लिखित आदेश दिखाने की मांग

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। डूब क्षेत्र में बिजली बहाली की मांग को लेकर भारतीय किसान परिषद के नेतृत्व में सोमवार को पर्थला ओवरब्रिज के पास महापंचायत हुई। आयोजकों के अनुसार, इसमें करीब पांच हजार लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने बिजली बहाली होने तक धरना जारी रखने का ऐलान किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 150 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहे।
परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखवीर खलीफा ने कहा कि डूब क्षेत्र में वर्षों से बिजली आपूर्ति की जा रही थी। परिषद का आरोप है कि बिजली देने की व्यवस्था में विद्युत निगम के कुछ अधिकारी कथित रूप से शामिल थे और उपभोक्ताओं से अधिक दर वसूली जा रही थी। दरों में बढ़ोतरी का विरोध करने पर कनेक्शन काटे जाने का भी आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

महापंचायत में विद्युत निगम के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से डूब क्षेत्र में बिजली देने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन जिला स्तर पर अभी लिखित आदेश नहीं मिला है। इस पर प्रदर्शनकारियों ने शासन का लिखित आदेश दिखाने की मांग की। परिषद ने स्पष्ट किया कि आदेश मिलने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
हम चोर नहीं साहेब, सरकार को देना चाहते हैं पूरा पैसा
डूब क्षेत्र के निवासियों के घरों तक अवैध तरीके से बिजली पहुंचती थी। इसके ऐवज में बाकायदा बिल भी वसूला जाता था जो सिंडिकेट के खाते में जाता था। ऐसे में कहा गया कि डूब क्षेत्र में चोरी से बिजली चलाई जा रही थी। प्रदर्शन में जब लोग पहुंचे तो नारे लिखी तख्तियां भी उनके हाथ में थीं। जितेंद्र कॉलोनी से पहुंची हेमलता तख्ती पर लिखा था कि हम चोर नहीं साहेब, पूरा पैसा सरकार को देना चाहते हैं। लेकिन बिजली के दलाल व विद्युत निगम के अधिकारी सारा पैसा गबन कर जाते हैं। तो कोई अवैध वसूली को लेकर तंज कसने वाले स्लोगन लिखकर पहुंचा।
----
सप्ताहभर से ज्यादा का समय हो गया है बिना बिजली के रहते हुए। अब बर्दाश्त नहीं हो रहा। -रामवती, पुश्ता रोड

जब रुपये दे रहे थे तो बिजली क्यों काटी गई। सरकारी दर से ज्यादा दर पर हमसे वसूली जा रही थी। -चंद्रवती, राधा कुंज

अपने रुपयों से ट्रांसफार्मर और अन्य उपकरण लगाए गए थे। उनको भी निगम की टीम अपने साथ ले गई। -अखिलेश सेक्टर 86

हर रोज लगभग नए नेता मिलने आए और आश्वासन भी दिया लेकिन बिजली बहाल नहीं हो पाई। -ओमवती, पर्थला गांव

चन्द्रवती

चन्द्रवती

चन्द्रवती

चन्द्रवती

चन्द्रवती

चन्द्रवती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed