फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mafia engaged in sowing on vacant land of Pong Lake

Noida News: पौंग झील की खाली जमीन पर बिजाई में जुटा माफिया

Sun, 23 Nov 2025 02:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Mafia engaged in sowing on vacant land of Pong Lake
बरियाल (कांगड़ा)। वन्य प्राणी विभाग डीएफओ के नेतृत्व में पौंग झील के मध्य स्थित रेन्सर टापू में सफाई अभियान में व्यस्त है और भू माफिया झील की खाली जमीन पर बेखौफ फसलों की बिजाई में जुटा है। इन दिनों घाड़जरोट, जरोट, बझेरा, ब्लोहड़, लुदरेट, नंदपुर के साथ लगती पौंग झील की खाली जमीन पर भूमाफिया ने फसल बिजाई शुरू कर दी है। नगरोटा सूरियां की बीट लुदरेट में एक महिला इंदिरा देवी और बेटी मोनिका ने अवैध फसल की बिजाई कर रहे एक ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया। इनका आरोप है कि भू माफिया उनके पालतू पशुओं को पौंग झील की खाली जमीन में चरने से रोक कर उन्हें पीटकर घायल कर रहे हैं। उन्होंने भूमाफिया को ऐसा करने के लिए रोका तो उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। धमकी दी कि ज्यादा शोर मचाया तो उन्हें ट्रैक्टर से कुचल दिया जाएगा।
विज्ञापन

पर्यावरणविद मिलखी राम शर्मा ने वन्य प्राणी विभाग पर अवैध फसल की बिजाई करने वाले साधन संपन्न लोगों के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर छोटा-मोटा चालान काटकर इतिश्री करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि विदेशी मेहमान परिंदों की सुरक्षा के लिए विभाग कोई पुख्ता इंतजाम नहीं करता है। वन्य प्राणी मंडल हमीरपुर के डीएफओ रेजिगनॉल्ड रॉयस्टन ने कहा कि वह इस समय रेन्सर टापू में विभाग के साथ सफाई अभियान में जुटे हुए हैं। पक्षियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और अवैध फसल के बिजाई करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। इस माह अवैध खेती कर रहे 14 ट्रैक्टरों के चालान काटकर वन्य प्राणी अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। पौंग बांध की भूमि बीबीएमबी के अधीन है और इस पर कठोर कार्रवाई बीबीएमबी ही कर सकता है।
विज्ञापन

बीबीएमबी के अधिशासी अभियंता विनय ने कहा कि पौंग झील के खाली क्षेत्र में फसल बिजाई रोकने के लिए विभाग लगातार काम करता है। अनाउंसमेंट करके भी लोगों को जागरूक किया जाता है और नियमों को तोड़ने वाले ऐसे लोगों पर कार्रवाई भी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed