फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Madhusudan Dadu became the National President of Laghu Udyog Bharati

Noida News: मधुसूदन दादू बने लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Tue, 16 Sep 2025 08:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 08:33 PM IST
विज्ञापन
Madhusudan Dadu became the National President of Laghu Udyog Bharati
नोएडा। शहर के उद्योगपति मधुसूदन दादू लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि संगठन की ओर से 13-15 सितंबर तक हरियाणा में अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान आरएसएस के सह कार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल और संगठन मंत्री व पालक अधिकारी प्रकाश की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जहां बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर मौजूद रहे। इस दौरान नोएडा के मधुसूदन दादू को अखिल भारतीय अध्यक्ष, दिल्ली के ओम प्रकाश गुप्ता को अखिल भारतीय महामंत्री और राजस्थान के कोटा से महेश गुप्ता को अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष नामित किया गया। इसके अलावा यूपी लघु उद्योग भारती के लिए आगरा के राकेश गर्ग संयुक्त महामंत्री, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रहे दीपक अग्रवाल को अखिल भारतीय सचिव के पद का दायित्व दिया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश की इकाइयों से लगभग 200 उद्यमियों ने प्रतिभाग किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed