फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   machine will write answers to questions in examination hall

UP: सॉल्वर नहीं... मशीन लिखेगी परीक्षा कक्ष में सवालों के जवाब; दिव्यांग छात्रों की मदद करेगा राइट बॉडी डिवाइस

Wed, 13 Nov 2024 03:12 PM IST
शाहरुख खान अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 13 Nov 2024 03:12 PM IST
सार

सॉल्वर नहीं अब परीक्षा कक्ष में सवालों के जवाब मशीन लिखेगी। दिव्यांग के साथ हादसे में हाथ खो चुके छात्रों की राइट बॉडी डिवाइस मदद करेगा। अब परीक्षा कक्ष में सॉल्वर को नहीं ले जाना पड़ेगा।

विज्ञापन
machine will write answers to questions in examination hall
Right Body device - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिव्यांगों के साथ हादसे में हाथ खो चुके लोगों को अब परीक्षा कक्ष में सॉल्वर ले जाने की जरूरत नहीं होगी। मेरठ के एमआईईटी कॉलेज के बीटेक के छात्र हर्ष चौहान ने इसका समाधान निकाला है। उन्होंने राइट बॉडी डिवाइस बनाई है। 
विज्ञापन


राइट बॉडी एक पोटेबल पेन है। जो आवाज को सुनकर लिखता है। इसके माध्यम से दिव्यांग के साथ अन्य लोगों को परीक्षा में सवालों के जवाब लिखने में मदद करेगी।

हर्ष ने बताया, उन्होंने एक समस्या को खोजा कि दिव्यांगों को परीक्षा में सवालों के जवाब लिखने के लिए सॉल्वर की जरूरत पढ़ती है। परीक्षा से पहले किसी दुर्घटना में हाथ में फैक्चर हो जाने पर वह परीक्षा देने के लिए सॉल्वर की खोज में जुट जाते हैं। 
विज्ञापन


उन्हें अपने से नीचे की कक्षा के छात्र का चयन करना होता है, लेकिन डिवाइस के आने के बाद अब किसी को भी सॉल्वर की जरूरत नहीं होगी। राइट बॉडी डिवाइस ही उनके सवालों के जवाब लिखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया, राइट बॉडी डिवाइस छात्र की भाषा के अनुसार सवालों के जवाब लिखेगी। डिवाइस में भाषा का चयन करना होगा। भाषा के चयन करने के बाद छात्र की ओर से बोले गए सवालों के जवाब को सुनकर वह उसे उत्तरपुस्तिका में लिखेगी। इसके साथ ही शीट भर जाने के बाद वह उसे अगले पेज पर लिखने लगेगी। यदि किसी भी जवाब में कोई गलती हो जाएगी। तो वह उस पेज पर फिर से आकर सही भी कर सकेगा।

पेंटेंट मिलते ही बाजार में होगी उपलब्ध
उन्होंने बताया, इस डिवाइस को जल्द पेटेंट मिलने वाला है। पेटेंट की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पेटेंट मिलते ही यह डिवाइस बाजार में उपलब्ध होगी। इसकी कीमत अभी तय नहीं की गई है। सस्ते में ही यह डिवाइस लोगों के पास मौजूद होगी। इसके साथ ही इस डिवाइस को एमएसएमई की ओर से 18 लाख रुपये की मदद भी मिलने वाली है। उन्होंने बताया, उनके कई स्टार्टअप को राज्यपाल से पुरस्कार मिल चुका है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed