फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Lucknow reached the playoffs due to Bhuvi's sharp bowling

Noida News: भुवी की धारदार गेंदबाजी से प्लेऑफ में पहुंची लखनऊ

Tue, 02 Sep 2025 07:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 07:52 PM IST
विज्ञापन
Lucknow reached the playoffs due to Bhuvi's sharp bowling
यूपी टी-20 लीग में लखनऊ फाल्कंस ने काशी रुद्रांश को 59 रन से हराया, अब गोरखपुर लॉयंस से होगा मुकाबला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। जिले के क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार (भुवी) की धारदार गेंदबाजी के आगे काशी रुद्रांश बल्लेबाज लाचार नजर आए। लिहाजा लखनऊ टीम यूपी टी-20 लीग के प्लेऑफ में पहुंच गई। उसने काशी को 59 रन से पराजित किया और अंकतालिका में दूसरा स्थान प्राप्त किया। मैच में भुवी ने तीन ओवर में 12 देकर चार विकेट लिए। प्लेऑफ में लखनऊ का सामना गोरखपुर लॉयंस से होगा।



लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में चल रही यूपी टी-20 लीग के अंतिम मैच में लखनऊ फाल्कंस टीम आठ विकेट के नुकसान पर 161 रन का स्कोर खड़ा किया था। दूसरी पारी में उतरी काशी की टीम 18.1 ओवर में 102 रन पर ही लुढ़क गई। पावरप्ले में भुवी ने दो विकेट निकालकर लखनऊ की जीत का आधार रखा। मैच में उन्होंने चार बल्लेबाजों को आउट किया। विजेता टीम से प्लेयर ऑफ द मैच रहे सलामी बल्लेबाज आराध्य यादव ने 79 रन की आतिशी पारी खेली।
विज्ञापन


------------

शिवम मावी ने भी झटके चार विकेट
इस मैच में नोएडा के सेक्टर-52 निवासी शिवम मावी ने काशी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी तेज गेंदबाजी से लखनऊ के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। शिवम ने चार ओवर में 38 रन देकर चार विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed