{"_id":"6ae9ecf6e2b5f6124402bfa4","slug":"low-student-enrollment-will-no-longer-be-an-obstacle-to-promotion-noida-news-c-23-1-lko1064-111041-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कम छात्र संख्या अब नहीं बनेगी पदोन्नति में बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कम छात्र संख्या अब नहीं बनेगी पदोन्नति में बाधा
विज्ञापन
- वरिष्ठता के आधार पर बनेंगे प्रधानाध्यापक, पांच नवंबर तक ज्येष्ठता सूची जारी करने के निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। परिषदीय विद्यालयों में लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। अब विद्यालयों में विद्यार्थियों की कम संख्या शिक्षकों की पदोन्नति में बाधा नहीं बनेगी। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छात्र संख्या की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। इससे कम नामांकन वाले स्कूलों में तैनात शिक्षकों को भी प्रधानाध्यापक बनने का अवसर मिलेगा। फिलहाल बीएसए कार्यालय में शिक्षकों के अभिलेखों का सत्यापन किया जा रहा है।
खंड शिक्षा अधिकारी बिसरख यशपाल सिंह ने बताया कि पहले प्राथमिक विद्यालयों में 150 और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 100 विद्यार्थियों की संख्या को पदोन्नति से जोड़कर देखा जाता था। इसके चलते कम नामांकन वाले स्कूलों में कार्यरत शिक्षक पदोन्नति से वंचित रह जाते थे। अब यह बाध्यता समाप्त कर दी गई है। प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति के लिए शिक्षकों की वरिष्ठता को आधार बनाया जाएगा।
बीएसए राहुल पंवार ने बताया कि पांच नवंबर तक पदोन्नति के लिए ज्येष्ठता सूची जारी करने और 10 नवंबर तक पूरी प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस फैसले से वर्षों से पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षकों को लाभ मिलने की उम्मीद है। अब विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या के बजाय शिक्षकों की वरिष्ठता और निर्धारित सेवा नियमों के आधार पर पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।