फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Lord Rama Statue will be made in india

भारत में ही बनेगी भगवान राम की 251 मीटर ऊंची प्रतिमा

Fri, 15 Nov 2019 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Lord Rama Statue will be made in india
भारत में ही बनेगी भगवान राम की 251 मीटर ऊंची मूर्ति
विज्ञापन

नोएडा। अयोध्या में सरयू तट पर प्रस्तावित भगवान राम की 251 मीटर ऊंची कांसे की मूर्ति भारत में ही बनेगी। नोएडा के मृूर्तिकार राम सुतार इसका निर्माण करेंगे। मूर्ति का मॉडल वह पहले ही बना चुके हैं। इससे पहले सरदार बल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा चीन में बनाई गई थी।
राम सुतार के पुत्र अनिल सुतार ने बताया कि यह तय हो चुका है कि श्रीराम की मूर्ति भारत में ही बनाई जाएगी। इसके लिए साहिबाबाद या अयोध्या में जगह तय की जा सकती है। वहीं, सरयू तट पर मूर्ति की स्थापना के लिए जमीन की भी तलाश की जा रही है। इसके बाद पता चलेगा कि मूर्ति के लिए कितनी जमीन मिलेगी। इसी आधार पर मूर्ति के निचले हिस्से का डिजाइन तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसका मॉडल पहले ही तैयार कर लिया गया है और इसे संस्तुति भी मिल गई है। इस प्रतिमा को बनाने में बजट आदि भी तय होना बाकी है। लेकिन, बताया जा रहा है कि इसे बनाने में सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के बजट के बराबर या इससे ज्यादा राशि लग सकती है। उनका कहना है कि जिस प्रकार से सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति बनाने के लिए एक एजेंसी का चयन किया गया था। उसी प्रकार यहां भी एक एजेंसी का चयन होगा। एजेंसी के तहत हम कार्य करेंगे। हालांकि, राम सुतार के मॉडल पर मूर्ति बननी है। लिहाजा पूरी मूर्ति उनके निर्देशन में ही बनेगी। अनिल सुतार ने बताया कि मूर्ति के ऊपर 20 मीटर की छतरी भी बनाई जाएगी। इसके अलावा नीचे 50 मीटर का आधार होगा, जहां म्यूजियम समेत कई चीजें हो सकती हैं। लेकिन, जब तक जमीन चिह्नित नहीं जाती, तब तक डिजाइन का काम पूरा नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में दिखेगा 40 फीट ऊंचा श्रीकृष्ण का विराट रुप
अनील सुतार ने बताया कि कुरुक्षेत्र में 40 फीट ऊंचे श्रीकृष्ण के विराट रुप की मूर्ति दिखेगी। इसे बनाने के लिए हरियाणा टूरिज्म ने आदेशित किया है। अभी इस पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed