फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Loot case filed against 11

लाठी, डंडों से हमला कर लूटे 1 लाख

Sat, 22 Feb 2020 09:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Loot case filed against 11
तावड़ू। मोहमदपुर अहीर दोपर की ढाणी में मोटरसाइकिल पर जा रहे एक व्यक्ति पर लाठी, डंडे व सरियों से जानलेवा हमला कर एक लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 11 नामजद व कुछ अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित संदीप निवासी गांव दोपर की ढाणी ने बताया कि 7 फरवरी को वह भोडाकला-बिलासपुर से एक लाख रुपये की बकाया राशि लेकर आ रहा था। शाम करीब 7 बजे जब वह ढाणी के करीब निर्माणाधीन अस्पताल के करीब पहुंचा तो वहां पर पहले से ही मौजूद संजय, धनराज, रमेस चंद, धर्मवती, अर्जुन, अतर सिंह, मूलचंद, हुकम, प्रमोद, दुली व गोपाल ने उस पर लाठी, डंडे, सरियों व लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन

इसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने उसके एक लाख रुपये भी लूट लिए। शोर सुनने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed