फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Lookout notice issued for accused of fraud of Rs 28.07 crore

Noida News: 28.07 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपी का लुकआउट नोटिस जारी

Mon, 01 Jan 2024 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Lookout notice issued for accused of fraud of Rs 28.07 crore
साउथ इंडियन बैंक के अधिकारी पर पत्नी व मां के खातों में पैसे ट्रांसफर करने का मामला
विज्ञापन

सेक्टर-24 पुलिस से जांच लेकर क्राइम ब्रांच को सौंपी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा।
सेक्टर-22 स्थित साउथ इंडियन बैंक के सहायक प्रबंधक के खिलाफ 28.07 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले की जांच अब क्राइम ब्रांच करेगी। अभी तक जांच सेक्टर-24 पुलिस कर रही थी। डीसीपी हरीश चंदर ने मामला क्राइम ब्रांच में ट्रांसफर होने की पुष्टि की है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी परिवार के साथ विदेश भाग सकता है, ऐसे में पुलिस ने लुकआउट नोटिस भी जारी कर दिया है, ताकि एयरपोर्ट पर पहुंचने पर उसे गिरफ्तार किया जा सके।

पुलिस के अनुसार, करोड़ों की धोखाधड़ी और गबन के मामले में संबंधित बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक, दिल्ली ने सेक्टर-22 शाखा के सहायक प्रबंधक, उसकी मां व पत्नी समेत अज्ञात के खिलाफ सेक्टर-24 थाने में बीते दिनों केस दर्ज कराया था। शिकायत में रैनजीत आर नायक ने बताया था कि उन्हें कुछ दिनों पहले से सेक्टर-22 स्थित शाखा से गड़बड़ी की शिकायत मिल रही थी। इसकी विभाग ने अपनी विजिलेंस टीम से जांच कराई। इसमें पता चला कि सेक्टर-48 स्थित एसोसिएट इलेक्ट्रानिक्स रिसर्च फाउंडेशन कंपनी के खाते से सहायक बैंक प्रबंधक राहुल शर्मा ने 28.07 करोड़ रुपये पत्नी भूमिका शर्मा और मां सीमा समेत अन्य के खातों में ट्रांसफर कर कंपनी व बैंक के साथ धोखाधड़ी की है। इस मामले में कंपनी के पदाधिकारियों ने 3, 4 व 6 दिसंबर को ईमेल से शिकायत दर्ज कराते हुए खाते से रुपये बिना अनुमति व जानकारी के ट्रांसफर करने के आरोप लगाए थे। मूलरूप से रोहतक निवासी राहुल वर्तमान में सेक्टर-27 में परिवार के साथ रहता है। केस दर्ज होने के बाद वह दोनों पतों पर नहीं मिला। केस दर्ज होने के बाद पुलिस उन खातों की जांच कर रही है जिनमें रकम ट्रांसफर हुई है। साजिश के तहत धोखाधड़ी के लिए राहुल ने मां व पत्नी समेत अन्य लोगों का संबंधित बैंक में खाता खुलवाया। खाते को सत्यापित करने के बाद आरोपी ने 20 से अधिक बार कंपनी की रकम ट्रांसफर कर ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed