{"_id":"6a1c20470963e4df5906a0ac","slug":"long-jam-on-noida-greater-noida-expressway-due-to-myanmar-president-visit-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यांमार राष्ट्रपति के दौरे का असर: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर लगा लंबा जाम, लोगों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्यांमार राष्ट्रपति के दौरे का असर: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर लगा लंबा जाम, लोगों को हुई परेशानी
Sun, 31 May 2026 05:19 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sun, 31 May 2026 05:19 PM IST
सार
म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्वाइन के ग्रेटर नोएडा दौरे के दौरान सुरक्षा कारणों से कई प्रमुख चौराहों और लिंक रोड पर यातायात रोका गया। इससे नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे समेत कई मार्गों पर लंबा जाम लगा और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
ट्रैफिक रोके जाने से लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्वाइन के ग्रेटर नोएडा आगमन के दौरान नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे समेत सूरजपुर गोल चक्कर के पास तक ट्रैफिक जाम रहा। काफिला गुजरने के दौरान ट्रैफिक रोके जाने के कारण जाम की स्थिति बन गई। इस कारण लोगों को 15 मिनट का समय तय करने में एक घंटे से अधिक का वक्त लग गया।
जानकारी के मुताबिक म्यांमार के राष्ट्रपति मलकपुर के पास स्थित एक कंपनी पहुंचे थे। यहां म्यांमार देश का संबंधित कंपनी के साथ एमओयू साइन होना था। इस कारण म्यांमार के राष्ट्रपति दिल्ली से सड़क मार्ग के रास्ते नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होते हुए परी चौक, अल्फा-चौक, अमृतपुरम चौक, एलजी चौक घंटा चौक सूरजपुर चौक होते हुए दोपहर करीब 3 बजे मलकपुर पहुंचे।
यहां वह शाम 4:15 बजे तक रहे। आगमन और प्रस्थान कार्यक्रम के दौरान इन जगह पर 12 से 15 मिनट पहले ही चौराहों के आसपास और लिंक रोड का ट्रैफिक रोक दिया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। किसी को भी गुजरने नहीं दिया गया। इस कारण जाम में लोग फंसे। जाम में फंसने के दौरान लोगों ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी शिकायत की। म्यांमार के राष्ट्रपति का काफिला गुजरने के दौरान यातायात सामान्य होने में 15 मिनट का समय लग गया।