फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   LLB student molested after entering the flat, beaten upon protesting

Noida News: फ्लैट में घुसकर एलएलबी की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट

Wed, 01 Nov 2023 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
LLB student molested after entering the flat, beaten upon protesting
फ्लैट में घुसकर एलएलबी की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट
विज्ञापन

- पारस टियरा सोसाइटी की वारदात, सहपाठी संग 10 पर केस, छह गिरफ्तार
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। पारस टियरा सोसाइटी के फ्लैट में घुसकर एलएलबी की छात्रा से छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर पीड़िता समेत उसके भाई और बहन से मारपीट की गई। पीड़िता ने सहपाठी तनवीर समेत 10 पर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया है। सेक्टर-142 थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में छात्रा ने कहा है कि सहपाठी कई दिनों से परेशान कर रहा था। रविवार को आरोपी साथियों के साथ फ्लैट में घुस आया। आरोपी छात्रा से छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर उसके भाई और बहन वहां पहुंच गए। आरोपियों ने पीड़िता समेत उसके भाई-बहन से मारपीट की। इसके बाद आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ जल्द चार्जशीट पेश की जाएगी। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले छात्रा और सहपाठी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed