{"_id":"646fae11709093b35d094a24","slug":"live-telecast-of-khelo-india-university-games-on-screen-in-gbu-grnoida-news-c-23-1-noi1091-9248-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जीबीयू में स्क्रीन पर हुआ खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का लाइव प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जीबीयू में स्क्रीन पर हुआ खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का लाइव प्रसारण
विज्ञापन
फोटो:
जीबीयू में स्क्रीन पर हुआ खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का लाइव प्रसारण
-सांसद डाॅ. महेश शर्मा रहे मुख्य अतिथि, कार्यक्रम में खिलाड़ी भी रहे मौजूद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के इंडोर स्टेडियम में बृहस्पतिवार को लखनऊ में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के उद्घाटन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में सांसद डाॅ. महेश शर्मा, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और सभी खिलाड़ी मौजूद रहे। स्टेडियम में बड़ी स्क्रीन पर सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भाषण सुना।
बृहस्पतिवार को लखनऊ में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 का उद्घाटन हुआ। हालांकि गौतमबुद्ध नगर में 23 मई से कबड्डी प्रतियोगिता के साथ खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का शुभारंभ हो चुका है। 24 मई से बास्केटबॉल का आगाज हुआ। शुक्रवार को स्वीमिंग प्रतियोगिता भी शुरू हो जाएगी। उधर, दिल्ली में शूटिंग प्रतियोगिता शुरू होगी और उद्घाटन के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने जीबीयू में तैयारी की है। शाम सात बजे से पौने आठ बजे तक खेलो इंडिया के उद्घाटन का लाइव प्रसारण खिलाड़ियों को दिखाया गया। लाइव प्रसारण देखकर खिलाड़ी उत्साह से भर गए।