फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Liquor shop employee arrested with country-made pistol

Noida News: शराब ठेके का कारिंदा देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार

Sat, 11 Oct 2025 12:19 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 11 Oct 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Liquor shop employee arrested with country-made pistol
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इसराना। सीआईए टू पुलिस टीम ने पानीपत-गोहाना बाईपास पर सिवाह गांव नहर पुल के पास शराब ठेके के कारिंदे को देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी पहचान पीपलहेड़ा मुजफ्फरनगर यूपी निवासी अंकुश के रूप में दी है। थाना इसराना में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

सीआईए टू प्रभारी सुमित ने बताया कि उनकी टीम को तभी गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का एक युवक पानीपत-गोहाना बाईपास पर सिवाह गांव नहर पुल के पास खड़ा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को हिरासत में लिया। उसके पास देसी पिस्तौल मिला। पूछताछ में आरोपी अंकुश ने पुलिस को बताया कि वह पानीपत में शराब ठेकेदार के पास काम करता है। बरामद देसी पिस्तौल उसने करीब दो महीने पहले यूपी के मेरठ में एक अज्ञात ऑटो रिक्शा वाले से 45 हजार रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed