{"_id":"6283dc77c00c7367471f41e9","slug":"liquor-contract-closed-on-the-protest-of-villagers-in-sealkho-mewat-news-noi649143682","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीलखो में ग्रामीणों के विरोध पर शराब का ठेका बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीलखो में ग्रामीणों के विरोध पर शराब का ठेका बंद
विज्ञापन
तावडू। गांव सीलखो में ग्रामीणों के विरोध पर शराब ठेका बंद करवा दिया गया है। इस संबंध में आबकारी एवं कराधान आयुक्त हरियाणा ने निर्देश जारी किए थे। विभाग के इस फैसले का ग्रामीणों ने स्वागत किया है।
ग्रामीण मोहम्मद शाहिद, खुर्शीद नंबरदार, सीलखो जामा मस्जिद के इमाम शाहिद और आरिफ ने बताया कि ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों की मिलीभगत से आबादी क्षेत्र और धार्मिक स्थल के नजदीक शराब का ठेका गांव में खुला था। धार्मिक स्थल के नजदीक शराब का ठेका खुलने से लोगों की भावनाएं आहत हो रही थी। साथ ही युवा पीढ़ी के नशे की गिरफ्त में आने का भय भी था। इसके अलावा सामाजिक बुराइयां उत्पन्न होने की बात कहकर उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से शराब के ठेके का विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने तावडू एसडीएम, जिला उपायुक्त, जिला आबकारी एवं कराधान आयुक्त को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने पर आबकारी विभाग के अधिकारी शराब के ठेके का निरीक्षण करने पहुंचे तो ग्रामीणों ने एकत्रित होकर विरोध जताया। ठेके के विरोध में आए ग्रामीणों को 12 मई को हरियाणा आबकारी एवं कराधान आयुक्त पंचकूला के समक्ष पेश होने को कहा गया। जिन्होंने बताया कि हरियाणा आबकारी एवं कराधान आयुक्त शेखर विद्यार्थी ने उनके पक्ष पर तुरंत संज्ञान लेते हुए शराब के ठेका को बंद करने का आदेश जारी कर दिया। इसके अलावा जिले के गांव सूबासेड़ी, शिकरावा, पल्ला, बिवां और बसई मेव के ग्रामीणों को भी अपना पक्ष रखने के लिए आमंत्रित किया गया था। सीलखो की ओर से पंचकूला में पेश हुए शाहिद, खुर्शीद आरिफ आदि के विरोध को स्वीकार करते हुए उन्होंने शराब के ठेके को बंद करवा दिया। वहीं, नूंह उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त मोतीराम ने ग्रामीणों के दावे की पुष्टि करते हुए कहा कि तावडू उपमंडल के गांव सीलको में शराब के ठेके को हरियाणा आबकारी एवं कराधान आयुक्त के निर्देश पर बंद करवा दिया गया है।