फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Link Expressway alignment complete, compensation process to begin soon

Noida News: लिंक एक्सप्रेसवे का एलाइनमेंट पूरा, जल्द शुरू होगी मुआवजा प्रक्रिया

Sun, 05 Oct 2025 02:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Link Expressway alignment complete, compensation process to begin soon
-सेक्टर-21 फिल्मसिटी के पास यमुना एक्सप्रेस-वे से स्याना के पास गंगा एक्सप्रेस-वे को मिलेगा 120 मीटर चौड़ा एक्सप्रेस-वे
विज्ञापन

नंबर
74.3 किमी लंबा होगा लिंक एक्सप्रेसवे
4000 करोड़ रुपये आएगी लागत
56 गांवों की जमीन से गुजरेगा जिसमें गौतमबुद्ध नगर के 8 गांव हैं
संदीप वर्मा
यमुना सिटी। मेरठ, बुलंदशहर, खुर्जा जैसे जिलों के निवासियों को नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे तक पहुंचना आसान होने वाला है। तेज और आरामदायक यात्रा के लिए 120 मीटर चौड़े लिंक एक्सप्रेसवे का एलाइनमेंट पूरा हो गया है। जल्द ही मुआवजा प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीईईडा) ने सर्वे पूरा कर लिया है। वहीं, किसानों से बातचीत के आधार पर सीधे भूमि खरीद के लिए जल्द ही मुआवजे की दर तय कर दी जाएगी। मुआवजा दर तय करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। गंगा एक्सप्रेसवे से यमुना सिटी के 120 मीटर रोड से लिंक एक्सप्रेसवे मिलेगा। जहां से सीधे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक वाहन पहुंच सकेंगे।
नोएडा हवाई अड्डे को प्रदेश के प्रमुख शहरों को जोड़ने की कवायद में गंगा और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए 120 मीटर चौड़े लिंक एक्सप्रेसवे को बनाने की तैयारी जोरों पर है। लिंक एक्सप्रेसवे 74.3 किमी का होगा। जिसकी लागत करीब 4000 करोड़ रुपये आंकी गई है। बुलंदशहर के स्याना से शुरू होकर यमुना सिटी के फिल्म सिटी के नजदीक 120 मीटर रोड तक इस लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा। लिंक एक्सप्रेसवे को के लिए यूपीईईडा की ओर से एलाइनमेंट और ली जाने वाली भूमि का सर्वे पूरा कर लिया गया है। लिंक एक्सप्रेसवे करीब 56 गांवों की भूमि से होकर गुजरेगा, जिसमें गौतमबुद्धनगर के 8 गांव और बुलंदशहर के 48 गांव शामिल हैं।
विज्ञापन

सर्वे के बाद बुलदंशहर और गौतमबुद्ध नगर के किसानों से सहमति के आधार पर सीधे भूमि खरीद की प्रक्रिया अपनाई जानी है। इसके लिए यूपीईईडा की ओर से अब मुआवजे की दर का आकलन किया जा रहा है। जल्द ही दर तय कर यमुना प्राधिकरण के नियमों के अनुसार मुआवजा प्रक्रिया अपनाई जाएगी और मुआवजा बांटा जाना है। इसके बाद लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी सरकार आवंटित कर चुकी है 1000 करोड़ रुपये का बजट
प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे के 44.3 किमी प्वाइंट (जनपद बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र) से शुरू होगा और यमुना एक्सप्रेसवे के सेक्टर-21 फिल्मसिटी के पास जाकर मिलेगा। पूरी परियोजना के लिए यूपी सरकार ने करीब 1000 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है।

एयरपोर्ट के माध्यम से लॉजिस्टिक पहुंचाना आसान
नोएडा एयरपोर्ट लगभग बनकर तैयार है। लिंक एक्सप्रेसवे के शुरू होते ही गंगा एक्सप्रेसवे से एयरपोर्ट तक सीधे सफर की सुविधा मिल जाएगी। गंगा एक्सप्रेसवे जुड़ने के बाद फास्ट ट्रैफिक मूवमेंट और बेहतर लॉजिस्टिक्स संभव होगा। औद्योगिक, व्यापारिक और पर्यटन विकास को गति मिलेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। गंगा एक्सप्रेसवे के जरिये पूर्वी यूपी और उत्तराखंड के लोग भी एयरपोर्ट तक पहुंच सकेंगे।

पांच प्रमुख हाईवे और एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा लिंक एक्सप्रेसवे
लिंक एक्सप्रेसवे पांच प्रमुख हाईवे और इंटरचेंज से जुड़ेगा। ऐसे में मेरठ, बुलंदशहर, खुर्जा, स्याना जैसे क्षेत्रों से नोएडा एयरपोर्ट तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। मेरठ, बुलंदशहर और आसपास के जिलों के लोगों को एयरपोर्ट पहुंचने में समय और दूरी की बचत होगी।


कोट
गंगा एक्सप्रेसवे से यमुना सिटी के 120 मीटर रोड तक लिंक एक्सप्रेसवे जुड़ेगा। यहां से सीधे नोएडा हवाईअड्डे तक वाहन पहुंच सकेंगे। गंगा एक्सप्रेसवे होते हुए लिंक एक्सप्रेसवे के जरिये कई शहरों को एयरपोर्ट तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। - राकेश कुमार सिंह, सीईओ, यमुना प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed