फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Lighting and wall painting will be done in Sector-71 underpass

सेक्टर-71 अंडरपास में लाइटिंग और वॉल पेंटिंग का होगा काम

Tue, 28 Sep 2021 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Lighting and wall painting will be done in Sector-71 underpass
नोएडा। सेक्टर-71 अंडरपास का काम करीब-करीब पूरा हो गया है। यहां अब फिनिशिंग और लाइटिंग के साथ वॉल पेंटिंग का काम होगा। जल्द ही इसका लोकार्पण होना है। इस बारे में प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रितु माहेश्वरी ने वर्क सर्किल-6, 9 और 10 की समीक्षा बैठक की। इस दौरान धीमी प्रगति वाली परियोजनाओं के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में सीजीएम राजीव त्यागी के अलावा वर्क सर्किल के वरिष्ठ प्रबंधक मौजूद रहे। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2021-22 में अब तक स्वीकृत 39 कार्यों में से 29 नए विकास कार्य हैं। वहीं, 10 अनुरक्षण का काम है। सेक्टर-71 अंडरपास की प्रगति रिपोर्ट रखी गई। इसमें बताया गया कि यह काम करीब-करीब पूरा हो गया है, केवल फिनिशिंग का काम होना है। यहां लाइटिंग और वॉल पेंटिंग का काम कराने के निर्देश दिए गए। पर्थला फ्लाईओवर के काम की प्रगति धीमी पाई गई। यहां अब तक 24 प्रतिशत काम हुआ है।
विज्ञापन

वर्क सर्किल-6 के अंतर्गत बिसरख पुल से जोड़ने वाली सड़क के कार्य का ठेका जल्द से जल्द गठित कर काम शुरू कराने और तय समय में काम पूरा कराने को कहा गया। यहां दिसंबर से जनता को राहत दिलाने के निर्देश दिए गए। वर्क सर्किल-9 के वरिष्ठ प्रबंधक ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में अब तक 21 स्वीकृत कार्यों में से 6 नए विकास कार्य हैं। इसके अलावा 15 मरम्मत और रखरखाव के कार्य हैं। नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर 2.36 किमी पर निर्माणाधीन अंडरपास के काम में तेजी लाने को कहा गया। यहां 60 प्रतिशत काम पूरा हुआ है।
विज्ञापन

कोंडली और एडवांट अंडरपास का दिसंबर में होगा लोकार्पण
वर्क सर्किल-10 के अंतर्गत नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर निर्माणाधीन एडवांट और कोंडली अंडरपास के काम में तेजी लाने को कहा गया। इसका 73 और 83 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इसका लोकार्पण दिसंबर में संभावित है। लिहाजा काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। नोएडा कन्वेंशन एंड हैबिटेट सेंटर के काम में भी प्रगति धीमी पाई गई। इसके अलावा वर्क सर्किल-9 के अंतर्गत आने वाले गांवों में दिशासूचक बोर्ड लगाने के काम को जल्द पूरा करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में रेट्रो रिफ्लेक्टिव बोर्ड लगाकर काम करने के निर्देश
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के रिसर्फेसिंग के काम के दौरान दुर्घटना से बचाव को रेट्रो रिफ्लेक्टिव बोर्ड लगाकर काम कराने के निर्देश दिए गए। यहां हाल ही में एक दुर्घटना हो चुकी है। सेक्टर-151ए के अंतरराष्ट्रीय गोल्फ कोर्स का निर्माण तेज गति से कराने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed