फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Lift fell from sixth floor to basement in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा में टला बड़ा हादसा: छठे फ्लोर से बेसमेंट में जाकर गिरी लिफ्ट, अंदर मौजूद थे दो लोग, ऐसे बचाई जान

Mon, 04 Aug 2025 09:57 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 04 Aug 2025 09:57 PM IST
सार

सोसाइटी में रहने वाले विकास तोमर ने बताया कि उनके साथ गिरीश छठे फ्लोर से नीचे जा रहे थे। लिफ्ट पर जब वह सवार हुए तो वह सीधे बेसमेंट में जा गिरी। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की है

विज्ञापन
Lift fell from sixth floor to basement in Greater Noida
सोसाइटी में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में लिफ्ट सोमवार को छठे फ्लोर से बेसमेंट में जा गिरी। सोसाइटी के निवासी विकास तोमर और गिरीश ने बताया कि एच टावर की लिफ्ट कई दिनों से खराब है। बिल्डर प्रबंधन से लिफ्ट को सही कराने के लिए कई बार शिकायत की गई, लेकिन कुछ भी कार्य नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि गनीमत यह रही कि कहीं चोट नहीं आई वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने बताया कि टावर में एक ही लिफ्ट संचालित हो रही है। वह भी खराब है। उन्होंने बताया कि यदि वह लिफ्ट में लेट न जाते तो कुछ भी हो सकता था।

विज्ञापन

सोसाइटी में रहने वाले विकास तोमर ने बताया कि उनके साथ गिरीश छठे फ्लोर से नीचे जा रहे थे। लिफ्ट पर जब वह सवार हुए तो वह सीधे बेसमेंट में जा गिरी। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस सोसाइटी में आई और उन्होंने मेंटेनेंस प्रबंधन से बात की। उन्होंने कहा कि मेंटेनेंस प्रबंधन की ओर से धमकी दी जा रही है कि कुछ भी नहीं होगा। उन्होंने पुलिस से बिल्डर प्रबंधन पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सोसाइटी में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। बेसमेंट में गंदे पानी के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है। सोसाइटी में प्रतिदिन कोई न कोई नहीं समस्या खड़ी हो जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed